News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

वाराणसी: नहीं बंद होगी काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास शराब और मांस की बिक्री

Share:

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धर्म और आस्था की नगरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास एक किलोमीटर के दायरे में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है.

Allahabad HC On Badayun Rape & Murder Case- 01 001

एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है काशी विश्वनाथ

इसे लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति डी.बी.भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खण्डपीठ ने कोई ठोस आधार नहीं होने की वजह से याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका में कहा गया था कि काशी विश्वनाथ मंदिर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है.

मथुरा और मेरठ में मंदिरों के आसपास बैन है मांस की बिक्री

उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में धार्मिक स्थलों के आस-पास मदिरा और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध है. मथुरा और मेरठ में मंदिरों के आसपास मांस की बिक्री पर रोक है. मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में भी मंदिरों के आसपास मांस और मदिरा के सेवन तथा बिक्री पर रोक है.

समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं हो रही हैं आहत

वाराणसी में ऐसी रोक नहीं होने के कारण मंदिर के आसपास मांस और मदिरा का सेवन बिक्री हो रही है जिससे एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है. वाराणसी में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी आते है जो मांस और मदिरा का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए मंदिर परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में इनकी बिक्री पर रोक लगा देनी चाहिए.

ठोस आधार नहीं होने की वजह से जनहित याचिका खारिज

चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली डिवीजन बेंच ने कोई ठोस आधार नहीं होने की वजह से इन जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि इस तरह की मांग के पीछे कोई ठोस दलील नहीं दी गई है. ठोस दलील के बिना सीधे तौर पर कोई रोक लगाना कतई ठीक नही है. गौरतलब है कि वाराणसी पीएम नरेंद्र मोदी का चुनाव क्षेत्र भी है.

Published at : 22 Oct 2016 06:21 PM (IST) Tags: petition Kashi Vishwanath Temple reject allahabad Ban Meat uttar Pradesh High Court Varanasi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

हापुड़ में स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, रिजल्ट लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

हापुड़ में स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, रिजल्ट लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज

बारामती में निर्विरोध नहीं होगा विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

बारामती में निर्विरोध नहीं होगा विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कार्यक्रम में विवाद, प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR

बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कार्यक्रम में विवाद, प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश

Rajasthan: मिडिल ईस्ट युद्ध से सोजत की मेहंदी इंडस्ट्री बेहाल, संकट में हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी

Rajasthan: मिडिल ईस्ट युद्ध से सोजत की मेहंदी इंडस्ट्री बेहाल, संकट में हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी

टॉप स्टोरीज

अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी

अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी

Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो

Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो

Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...

Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक