By: ABP News Bureau | Updated at : 15 Oct 2016 09:28 PM (IST)
आगरा: यूपी के आगरा में ताजमहल की दीदार की चाहत तो हर किसी की होती है लेकिन ये दीदार अगर चांदनी रात में हो तो क्या बात? शरद पूर्णिमा के मौके पर ताज के दीदार के लिए पूरे देश विदेश से हजारों सैलानी आगरा आए हुए हैं लेकिन भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) की अव्यस्था के चलते पर्याप्त टूरिस्ट को टिकट नहीं मिलें. जिससे उन टूरिस्ट के चांदनी रात में ताज दीदार के सपने टूट गए.
चांदनी रात में ताज का दीदार
चांदनी रातों में ताज का दीदार खास होता है. शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में ताजमहल के दीदार के लिए सैलानी पूरे साल इंतजार करते है और इसलिए आज शरद पूर्णिमा के खास मौके पर ताज के दीदार की चाहत में पूरी दुनिया से टूरिस्ट आए हुए हैं.
ताज महल के नाइटव्यू का सपना चकनाचूर
आज यानी शनिवार को शरद पूर्णिमा होने से ताज महल के नाइटव्यू के टिकटों लिए पिछले दिनों लोगों को काफी परेशानी हुई. पर्यटक सुबह से ही एएसआई के टिकट काउंटर पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए. लेकिन एएसआई की मनमानी के चलते टिकट न मिलने पर दूरदराज से आए पर्यटकों के पूरे चांद की रोशनी में ताज के दीदार का सपने चकनाचूर हो गया.
टूरिस्ट ने ASI पर लगाएं गंभीर आरोप
आपको बता दें कि इस दौरान टूरिस्ट एएसआई के इस कदम से काफी खफा भी नजर आएं. पर्यटकों का आरोप है कि एएसआई जहां एक तरफ किसी-किसी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर दो-दो टिकट देने में असमर्थता जता रहा है वहीं आपसी मिली भगत से एक-एक आदमी को कई टिकट दिए जा रहे हैं.

दुनिया में भारत की गलत छवि
वहीं होटल मालिकों का कहना है कि एएसआई के इस कदम से आगरा और ताजमहल के साथ-साथ भारत की बुरी छवि दुनिया में बन रही है. क्योंकि पूरी दुनिया से टूरिस्ट इस मौके पर ताज का दीदार करने आते हैं. और ऐसे में उनके सपने का चकनाचूर होना काफी गलत है.
शरद पूर्णिमा पर 400 सैलानियों को ताज के दीदार की इजाजत
वहीं इस बारे में जब एएसआई सुप्रीटेंडेंट से एबीपी न्यूज़ ने बात की तो उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर पूरे 400 पर्यटक ताज को निहारते हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्णिमा पर दो दिन पहले और दो दिन बाद तक ताजमहल रात में 8:30 से 12:30 बजे तक खोला जाता है.
उन्होंने बताया कि 8 बैच में कुल 400 सैलानियों को ताज के दीदार की इजाजत है. हर बैच में 50-50 पर्यटक रहते हैं. सीमित संख्या होने की वजह से टिकट की मारामारी रहती है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सिर्फ 24 घंटे पहले ही टिकट दिया जा सकता है.
हापुड़ में स्कूल के प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, रिजल्ट लेने गई छात्रा से छेड़छाड़, केस दर्ज
बारामती में निर्विरोध नहीं होगा विधानसभा उपचुनाव, कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ उतारा उम्मीदवार
बस्ती में अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े कार्यक्रम में विवाद, प्रशांत पांडेय सहित तीन पर FIR
Delhi News: दिल्ली कांग्रेस का 'नेशनल टैलेंट हंट', राहुल गांधी की पहल पर नए प्रवक्ताओं की होगी तलाश
Rajasthan: मिडिल ईस्ट युद्ध से सोजत की मेहंदी इंडस्ट्री बेहाल, संकट में हजारों मजदूरों की रोजी-रोटी
अयोध्या में रामलला के साथ अब परकोटे के मंदिरों के भी होंगे दर्शन, अंतिम चरण में ट्रस्ट की तैयारी
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Assam Assembly Elections 2026: 'हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास 3 पासपोर्ट कैसे?' कांग्रेस के आरोपों पर भड़के असम CM, कहा- 48 घंटे के भीतर...
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक