News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इलाहाबादी कवि ने अपनी कविता से पाकिस्तान को बताई उसकी औकात

Share:

इलाहाबाद: उरी हमले के बाद सवा सौ करोड़ भारतवासियों में पाकिस्तान के खिलाफ जो गुस्सा है, उसे इलाहाबाद के एक युवा कवि ने अपनी कविता के माध्यम से पेश कर पाक को करारा जवाब देते हुए उसे उसकी औकात बताई है.

Bihari Lal- 03

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है यह कविता

इलाहाबाद के कवि बिहारी लाल अम्बर की यह कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस कविता के ज़रिये भारत और पाकिस्तान की ताकत की आपस में तुलना करते हुए पड़ोसी देश को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि अगर भारत जवाब देने पर उतर आएगा तो पाकिस्तान उसके सामने एक पल भी नहीं टिक पाएगा.

बिहारी लाल अम्बर की यह कविता सवा सौ करोड़ देशवासियों में न सिर्फ जोश पैदा करती है, बल्कि उन्हें गौरवान्वित भी करती है. कविता की एक - एक लाइन पाकिस्तान के मुंह पर करारा तमाचा मारती है.

इस कविता को लोग इस कदर पसंद कर रहे हैं कि पिछले दो दिनों में यह लाखों मोबाइल और लैपटॉप पर वायरल हो चुकी है. कविता की पहली लाइन इस तरह है - जितनी आबादी है पाक तुम्हारी वहां सुनी, उतनी हमारे यहाँ घास फूस लेते हैं. जितने का गोला और कारतूस तेरे पास रखा, उतने का बच्चे मेरे कारतूस खेल लेते हैं.

इसके बाद कहा गया है - जितना है खून तेरी जनता में भरा हुआ, उतना तो हमारे यहाँ मच्छर चूस लेते हैं. पूरी कविता में इसी तरह भारत और पाकिस्तान की ताकत की तुलना कर दुश्मन को उसकी औकात याद दिलाने की कोशिश की गई है.

Bihari Lal- 02 Bihari Lal- 01 Bihari Lal- 07

इलाहाबाद के रहने वाले हैं बिहारी लाल अम्बर

इस कविता को अपनी जोशीली आवाज़ देकर इसे वायरल करने वाले बिहारी लाल अम्बर इलाहाबाद के रहने वाले हैं. वह दो बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के पदाधिकारी भी रह चुके हैं. बिहारी लाल अम्बर 1998 में प्रकाशन मंत्री और 2005 में उपमंत्री रहे हैं.

Allahabad, Bihari Lal Amber Poem Against Pakistan- 04

दोनों ही चुनावों में उन्होंने कविताओं के ज़रिये ही अपना प्रचार कर कामयाबी पाई थी. इन दिनों वह देश के अलग अलग हिस्सों में होने वाले कवि सम्मेलनों में कविता पाठ करते हैं. उनकी कई कविताएं खासी लोकप्रिय भी हो चुकी हैं.

मूल रूप से बनारस के कवि अनिल चौबे की लिखी हुई है यह कविता

वैसे यह कविता मूल रूप से बनारस के कवि अनिल चौबे की लिखी हुई है. एक कवि के संचालन में अनिल चौबे से कुछ लाइनें सुनने के बाद बिहारी लाल अम्बर ने इसमें थोड़ा फेरबदल किया और इसे अपनी आवाज़ दे दी.

आपको बता दें कि बिहारी अम्बर की यह कविता सोशल मीडिया पर खासकर यू ट्यूब और फेसबुक पर खूब पसंद की जा रही है.

Published at : 11 Oct 2016 08:20 PM (IST) Tags: allahabad university allahabad 2017 UP election
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'

कांग्रेस नहीं, NDA में शामिल होंगे शरद पवार? रामदास अठावले ने दिया ऑफर, बोले- 'अगर चाहें तो...'

हरियाणा में आज से SIR प्रक्रिया की शुरुआत, घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO, जानें आपको क्या करना होगा

हरियाणा में आज से SIR प्रक्रिया की शुरुआत, घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे BLO, जानें आपको क्या करना होगा

2027 में सपा, बसपा और कांग्रेस साथ आ गईं तो कौन जीतेगा चुनाव? केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा

2027 में सपा, बसपा और कांग्रेस साथ आ गईं तो कौन जीतेगा चुनाव? केशव प्रसाद मौर्य ने किया बड़ा दावा

'लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वालीं...', प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए क्या बोले CM मोहन यादव?

'लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वालीं...', प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए क्या बोले CM मोहन यादव?

इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी

इश्क, साजिश और कत्ल: रास्ते का कांटा बन रही थी महिला, पुलिस ने 10 दिन में सुलझाई हत्या की गुत्थी

टॉप स्टोरीज

2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम

2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम

IND W vs PAK W: 64 रन की हार से बौखलाईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना, दे दिया ये अजीब बयान

IND W vs PAK W: 64 रन की हार से बौखलाईं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना, दे दिया ये अजीब बयान

Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3:  'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?

ट्रंप-पुतिन की 55 मिनट की फोनकॉल क्या रुकने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध, जानें क्या-क्या हुआ डिस्कस?