By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 28 Aug 2016 01:52 PM (IST)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर अयोध्या मामले के तार छेड़ दिए. शनिवार को उन्होंने कहा कि उन्हें अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का अफसोस है, लेकिन अयोध्या में गोली चलवाने का उनका निर्णय सही था. देश की एकता के लिए 16 नहीं, 30 जानें भी जातीं तो परवाह नहीं. उन्होंने कहा कि यूपी में सबकुछ है, फिर भी यह पीछे क्यों है, इस पर विचार करना चाहिए. यह बात उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपने जीवन पर आधारित पुस्तक 'बढ़ते गए साहसिक कदम' के विमोचन के अवसर पर कही. कवि उदय प्रताप सिंह और गोपाल दास नीरस ने एसपी प्रमुख पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया.
मुलायम ने कहा कि 1990 में अयोध्या में उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के लिए कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था. उन्होंने कहा कि गोली से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और भी जान जाती तो देश की एकता के लिए यह उन्हें मंजूर था.
मुलायम ने कहा, "मुझे लोगों की मौत का अफसोस है, पर अगर मैं गोली चलवाने का आदेश न देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता. गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुलसमानों को देश से जाने के रोका."
उन्होंने आगे कहा, "अयोध्या में गोली चलवाने के मेरे निर्णय के कारण सदन में मेरा बहुत विरोध किया गया. इसके बाद भी मैं अपने उस निर्णय को आज भी सराहता हूं. मेरा मानना है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई इसी देश के नागरिक हैं. अगर देश की एकता के लिए 16 की जगह 30 लोग भी मारे जाते तो भी मेरा फायरिंग का आदेश जारी रहता."

''देश की एकता के लिये जरूरी था कारसेवकों पर गोली चलवाना''
समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को कहा कि साल 1990 में अपने मुख्यमंत्रित्वकाल के दौरान उन्होंने देश की एकता बनाए रखने के लिये ही अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था.
यादव ने लखनऊ में अपने जीवन पर लिखी एक किताब के विमोचन अवसर पर कहा कि साल 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश देना देशहित में था. उस वक्त गोली चलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, अगर इसमें और लोगों की जान जाती तो भी देश की एकता के लिए उन्हें यह मंजूर होता.
एसपी प्रमुख ने कहा ‘‘अगर मैं गोली चलाने का आदेश ना देता तो देश से मुसलमानों का विश्वास उठ जाता. गोली चलवाने का आदेश देने के कारण हमने मुसलमानों को देश से जाने से रोका.’’
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 की तैयारी तेज, ट्रैफिक को लेकर खास प्लान, मार्ग पर लगेंगे QR कोड और साइन बोर्ड
Delhi News: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु की गिरफ्तारी का विरोध, दिल्ली में सड़कों पर उतरे नेता और कार्यकर्ता
Uttarakhand News: नदियों में घोला जा रहा हैं जहर! उत्तराखंड में नदियों को बचाने की मुहिम शुरू
UP News: 'डकैती' बयान पर डिप्टी CM बृजेश पाठक का पलटवार, बोले- 'अखिलेश यादव के पेट में...'
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
'मैंने जब कहा कि मैं पद त्याग रहा हूं...', उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद पहली बार बोले जगदीप धनखड़
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट