By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 28 Aug 2016 01:20 PM (IST)
मुजफ्फरनगर: जिले के भगवानपुर गांव में अज्ञात हमलावरों में 35 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक (अपराध), प्रदीप गुप्ता ने बताया कि घटना कल उस समय की है जब बाइक पर सवार पांच हमलावरों के एक समूह ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी.
प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि घटना में घायल हुये उनके सहयोगी नाथीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हमले के पीछे का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है.
वहीं एक अन्य घटना में, कल रात को न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात लोगों ने सतीश नाम के 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पता चला, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक गिरोह का पता लगाने का आज दावा किया और जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया. एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि उनके पास से आठ बंदूकें और नौ कारतूस बरामद किये गये हैं.
दीपक कुमार ने बताया कि गिरोह के दो सदस्यों, आसिफ और इरफान, को कल गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरोह पैसे लेकर अवैध हथियारों की आपूर्ति करने के मामले में संलिप्त था.
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर के नगला राय गांव में इस वर्ष जून में एक ‘साधु’ को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी कमल सिंह ने आज बताया कि एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर साधु विजय नाथ को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के आरोप में रामभूल सिंह और चरण सैनी के खिलाफ कल मामला दर्ज किया गया.
मृतक साधु के भाई, कर्नल बृजेन्द्र सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले आरोपी साधु को ब्लैकमेल कर रहे थे. 28 जून को नाथ एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था.
Fazilka News: फाजिल्का में महिला नेता का मोबाइल हैक, पाकिस्तान से मिल रहीं धमकियां, साथियों से मांगे जा रहे रुपये
निशांत नहीं… नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? RJD बोली- BJP अपने प्लान में सफल, पप्पू यादव भी भड़के
Bihar Politics: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा तो बिहार का सीएम कौन और किस पार्टी से? निशांत को मिल सकती है ये जिम्मेदारी!
Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
'मेरा नाम कटने वाला था', तीसरी बार राज्यसभा का टिकट मिलने के बाद रामदास अठावले का बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार