News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

'ये शिकायत तो 'अमर अंकल' की भी है'

Share:

लखनऊ: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव अपने घर पर पत्रकारों से मिल रहे थे. एक न्यूज़ चैनेल की महिला पत्रकार ने उनसे शिकायत की. ''आपसे भेंट तो होती नहीं फिर अपनी बात कैसे कहें''?

सीएम अखिलेश यादव ने उनकी सुनी और झट से बोले "ये शिकायत तो अमर अंकल की भी है." वहां मौजूद अफसरों और पत्रकारों ने अखिलेश यादव की इस बात पर जमकर ठहाके भी लगाए. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अमर सिंह ने जयाप्रदा के बहाने अखिलेश यादव को खरी खोटी सुनायी थी. अपना दर्द बयान करते हुए अमर बोले थे कि "मैंने कई बार कोशिश की, लेकिन सीएम से बात ही नहीं हो पाती है, उनके अफसर बताते है फाईल भेज दी गयी. मैंने अखिलेश को कई बार फोन किया, लेकिन बात हो तब तो बताएं उन्हें."

अमर सिंह ने दी थी इस्तीफे की धमकी

हाल में ही समाजवादी पार्टी से राज्य सभा के सांसद बने अमर सिंह ने तो इस्तीफे तक की धमकी दे दी थी. उन्होंने कहा कि "मैं सिद्धू की तरह सीधे राज्यसभा के अध्यक्ष को ही अपना त्यागपत्र दे दूंगा."

जयाप्रदा को लेकर है अखिलेश और अमर के बीच खटपट आपको बता दें कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव और अमर सिंह के बीच खटपट जयाप्रदा को लेकर है. मामला जयाप्रदा को यूपी फिल्म विकास परिषद् का उपाध्यक्ष बनाने को लेकर है.

दरअसल हाल में ही अमर सिंह लखनऊ आये थे और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह से भेंट की थी. उस समय तय हुआ जयाप्रदा के लिए भी कुछ कर दिया जाए. उस समय उपाध्यक्ष के लिए उनकी फाईल सीएम अखिलेश यादव को भेज दी गयी. लेकिन अब तक अखिलेश ने उस पर दस्तखत नहीं किए.

इसी बीच जाने माने कवि गोपाल दास नीरज को फिल्म विकास परिषद् का अध्यक्ष बना दिया गया. बस यही बात अखिलेश यादव के अमर अंकल को चुभ गयी. उनकी सिफारिश और भतीजा फाईल पर बैठ जाए और फोन पर भी ना आये. अमर सिंह को गुस्सा आ गया.

अमर सिंह ने जो चाहा, मुलायम सिंह ने वही किया

बताते चलें कि एक दौर ऐसा भी था, उनके इशारे पर सरकार चलती थी और समाजवादी पार्टी भी. अमर सिंह ने जो चाहा, मुलायम सिंह ने वही किया. मनमोहन सरकार को बचाने से लेकर कल्याण सिंह से दोस्ती तक. लेकिन अब अमर चाह कर भी जयाप्रदा के लिए कुछ कर नहीं पा रहे है. वे खुद तो एमपी बन गए, लेकिन राज्य सभा में उन्हें रामगोपाल यादव के पीछे बैठने के लिए सीट दी गयी. अब तक उन्हें बोलने का मौक़ा नहीं मिला है. अमर सिंह ने मुलायम सिंह और उनके परिवार के कई लोगों की बुराई की, लेकिन अखिलेश यादव के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा. पहली बार वे अपने 'भतीजे' के खिलाफ बोले है और जवाब में अखिलेश ने भी 'अमर अंकल' पर चुटकी ली है.

Published at : 25 Aug 2016 02:07 PM (IST) Tags: 2017 UP election Akhilesh Yadav journalist Chief Minister uttar Pradesh
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

दिल्ली आबकारी केस: 'हमें प्रताड़ित किया गया, लेकिन ईश्वर हमारे साथ...', सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान

दिल्ली आबकारी केस: 'हमें प्रताड़ित किया गया, लेकिन ईश्वर हमारे साथ...', सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद, मनीष रिहा, सुनीता केजरीवाल बोलीं- पूरे परिवार को परेशान किया

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद, मनीष रिहा, सुनीता केजरीवाल बोलीं- पूरे परिवार को परेशान किया

Exclusive: ED वाले केस पर पड़ेगा सीबीआई मामले में कोर्ट के फैसले का असर? वकील ने बताया

Exclusive: ED वाले केस पर पड़ेगा सीबीआई मामले में कोर्ट के फैसले का असर? वकील ने बताया

दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद पत्नी से मिलकर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, सामने आया Video

दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद पत्नी से मिलकर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, सामने आया Video

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा

अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा

टॉप स्टोरीज

Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे

Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे

'ये लोग सोचते हैं जज सिर्फ 6-7 साल के लिए हैं और ये यहीं रहेंगे', SC रजिस्ट्री के अधिकारियों से क्यों नाराज हो गए CJI?

'ये लोग सोचते हैं जज सिर्फ 6-7 साल के लिए हैं और ये यहीं रहेंगे', SC रजिस्ट्री के अधिकारियों से क्यों नाराज हो गए CJI?

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग

'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग