News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मथुरा: ट्रेन के सामने कूदकर कपल ने की खुदकुशी

Share:

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां एक कपल ने छाता रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शवों को परीक्षण कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है.

ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

ये घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर दो बजे मथुरा के छाता रेलवे स्टेशन के पास एक कपल घूम रहे थे. इस दौरान लोगों ने समझा कि वो किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे पर जैसे ही दिल्ली की ओर से श्रीधाम एक्सप्रेस आई तो देखते ही देखते दोनों ही एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए.

Mathura

जीआरपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वाकया शनिवार शाम उस समय का है जब एक यंग कपल आपस में हाथ बांधकर दिल्ली की ओर से आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस के सामने कूद गये. उन्होंने बताया कि दोनों के शवों की शिनाख्त उनके पास से मिले कागज़ातों के आधार पर हुई.

शुरुआती जांच में पता चला कि युवती राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली और युवक थाना शेरगढ़ के गांव जटवारी का रहने वाला है. युवती की पहचान राजस्थान की जयवंती (25) और युवक की आकाश (30) के रूप में की गयी है.

रक्षाबंधन पर घर आया था आकाश

आकाश वल्लभगढ़ स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था और रक्षाबंधन पर घर आया था. दूसरी ओर, युवती उसी गांव में अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी और अब मई माह में फरीदाबाद के फत्ते सिंह के साथ शादी कर दिए जाने के बाद हरियाली तीज पर गांव आई हुई थी.

पुलिस को जांच में पता चला कि वे दोनों आपस में बेइंतहां प्यार करते थे लेकिन उनके परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं थे. ऐसे में जयवंती के घरवालों ने उसका शादी भी करा दी थी लेकिन आखिर में दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली.

आकाश के भाई रणवीर ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर घर आया था उसके बाद से उन्हें उसका पता नहीं था. युवती के के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

Published at : 22 Aug 2016 01:06 PM (IST) Tags: couple uttar Pradesh Train
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- ठोस सबूत नहीं

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपों में दम नहीं

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपों में दम नहीं

Delhi News: दिल्ली में आज से दौड़ेगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी

Delhi News: दिल्ली में आज से दौड़ेगी डबल डेकर बस, CM रेखा गुप्ता दिखाएंगी हरी झंडी

दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल भी बरी, अदालत ने कहा- फेयर ट्रायल के लिए फेयर इन्वेस्टिगेशन जरूरी

दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल भी बरी, अदालत ने कहा- फेयर ट्रायल के लिए फेयर इन्वेस्टिगेशन जरूरी

केशव मौर्य को नहीं मिला ब्रिटेन का वीजा, डिप्टी CM ने जर्मनी से ही UK के निवेशकों से किया संवाद

केशव मौर्य को नहीं मिला ब्रिटेन का वीजा, डिप्टी CM ने जर्मनी से ही UK के निवेशकों से किया संवाद

टॉप स्टोरीज

बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें

बिहार-बंगाल काटकर बना नया राज्य तो ये जिले होंगे शामिल! यहां हिंदू-मुस्लिम की आबादी कितनी? जानें

'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा

'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल

Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय

Rashmika Vijay Wedding: ग्लैमर के बीच आस्था का रंग! रश्मिका-विजय की शादी में काला टीका क्यों बना चर्चा का विषय