By: ABP News Bureau | Updated at : 23 Jul 2016 02:19 PM (IST)
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हो रही लगातार बारिश से राम गंगा विहार की पॉश कालोनियों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पिछले 24 घंटों से जारी बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है. लेकिन रामगंगा नदी के किनारे रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है.
दरअसल रातभर से जारी बारिश की वजह से महानगर के अधिकतर नाले चौक हो गए हैं. जिसकी वजह से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है. रामगंगा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है. जिसके कारण ये हाल है.
कांठ रोड से सटी कॉलोनियों में काफी ऊपर तक पानी भर गया जिसमे लोगो की कारें डूब रही हैं. हालात बिलकुल अब बाढ़ जैसे नजर आने लगे हैं. लोगों में इसी वजह से चिंता भी बढ़ गई है कि अगर वाकई में राम गंगा नदी में बाढ़ आ गई तब क्या होगा. डरे सहमे लोग अपने घरों में कैद है.

उधर रामगंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है. लेकिन अभी नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. अगर लगातार बारिश जारी रही तो हालात खतरनाक हो सकते हैं. रामगंगा नदी के किनारे बसे लोगों में दहशत का माहौल है कि कहीं नदी का पानी और न बढ़ जाये. पानी की वजह से लोग घरो में कैद है.
घरों तक पहुंचा पानी:- दरअसल पिछले कई दिनों से उत्तराखंड समेत मुरादाबाद मंडल में भी बारिश जारी है. जिससे रामगंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. लेकिन प्रशासन ने अभी कोई खतरे का अलर्ट जारी नहीं किया है. जबकि बारिश का पानी तो कॉलोनियों में इस कद्र जमा है की बिलकुल बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.
इसकी एक वजह ये भी है की यहाँ प्राइवेट बिल्डरों ने जो पॉश कालोनियां बसाई हैं उनमे जल निकासी का कोई सिस्टम ठीक से नहीं बनाया है और जो बनाया है वो भी आधा अधुरा छोड़ दिया है जिसके कारण कालोनी से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है . वहीँ राम गंगा नदी में जल स्तर बढ़े होने के कारण नाले नालियां चोक हो चुकी हैं.
हम आपको बता दें की की सन 2010 में रामगंगा नदी ने इस इलाके में जमकर बाढ़ का कहर बरपाया था. शहर की पॉश कालोनियों में रहने वाले लोग खौफज़दा हैं. हालात को देखकर लोग बस यही दुआ कर रहे हैं कि कुदरत अब बारिश बंद कर दें या कुछ दिन रुक जाए. ताकि उन्हें घरों से बाहर निकलने का मौका मिला सके. फिलहाल मुरादाबाद की कई पॉश कालोनियां पानी में डूब चुकी हैं. जिस तरफ देखो पानी ही पानी नज़र आ रहा है.
दिल्ली आबकारी केस: 'हमें प्रताड़ित किया गया, लेकिन ईश्वर हमारे साथ...', सुनीता केजरीवाल का बड़ा बयान
Delhi Liquor Policy Case Live: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद, मनीष रिहा, सुनीता केजरीवाल बोलीं- पूरे परिवार को परेशान किया
Exclusive: ED वाले केस पर पड़ेगा सीबीआई मामले में कोर्ट के फैसले का असर? वकील ने बताया
दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद पत्नी से मिलकर भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, सामने आया Video
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले का पंजाब चुनाव पर पड़ेगा असर? PPCC अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
'ये लोग सोचते हैं जज सिर्फ 6-7 साल के लिए हैं और ये यहीं रहेंगे', SC रजिस्ट्री के अधिकारियों से क्यों नाराज हो गए CJI?
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग