एक्सप्लोरर

चिराग पासवान ने आज बुलाई राष्‍ट्रीय कार्य‍कारिणी की बैठक, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

एलजेपी का झगड़ा अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंच चुका है और दोनों ही गुट असली एलजेपी होने का दावा आयोग के सामने पेश कर चुके हैं. पारस गुट पहले ही पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पशुपति पारस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना चुका है.

नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे का झगड़ा चुनाव आयोग पहुंच चुका है. दोनों ही गुट अपना-अपना दावा आयोग के सामने पेश कर चुके हैं. ऐसे में आज चिराग पासवान गुट पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर पार्टी पर अपना दावा पेश करेगी.

चिराग पासवान ने आज अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक का मकसद शक्ति प्रदर्शन ज्यादा है. बैठक के जरिए चिराग पासवान गुट ये साबित करने की कोशिश करेगा कि पार्टी और उसकी कार्यकारिणी के ज्यादातर नेता उन्हीं के साथ हैं. बैठक के पहले चिराग पासवान के घर के बाहर लगे पोस्टरों और बैनरों से बैठक के मकसद का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन पोस्टरों पर लिखा है- हां, हम चिराग पासवान के साथ हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में चिराग पासवान के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया जाएगा. 

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव लाए जाने की संभावना 
वैसे कहने के लिए बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी लाए जाने की संभावना है. प्रस्ताव में चिराग पासवान में विश्वास व्यक्त करने के अलावा पार्टी को तोड़ने की हो रही कोशिशों की निंदा भी की जाएगी. पार्टी लगातार कहती आ रही है कि पशुपति पारस गुट की बगावत के पीछे जेडीयू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका है. जेडीयू नेता ललन सिंह की बागी सांसदों के साथ बैठक की भी खबर और तस्वीर सामने आई थी. 

एलजेपी का झगड़ा अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक पहुंच चुका है और दोनों ही गुट असली एलजेपी होने का दावा आयोग के सामने पेश कर चुके हैं. पारस गुट पहले ही पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर पशुपति पारस को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बना चुका है. जाहिर है अब चुनाव आयोग इन दावों पर अपना फैसला करेगा लेकिन फैसला लेने के पहले दोनों गुटों की ओर से पेश किए गए सबूतों को भी परखा जाएगा. ऐसे में चिराग गुट भी आज अपना शक्ति प्रदर्शन कर अपना मजबूत दावा चुनाव आयोग के सामने पेश करेगा. 

ये भी पढ़ें-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget