एक्सप्लोरर

abp न्यूज़ के सवाल पर मायावती की सफाई, कहा- अभी मैं स्वस्थ्य हूं लेकिन उत्तराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस बीच चुनाव की सरगर्मियों को परखने के लिए abp न्यूज़ पर सबसे बड़ा मंच सजा है, जहां सभी दलों के नेता शिरकत ले रहे हैं.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज के एक सवाल के जवाब में बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपनी सफाई दी है. मायावती ने कहा है कि अभी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उत्तराधिकार पर कोई निर्णय नहीं लिया है. हालांकि उन्होंने ये साफ-साफ कहा है कि उनका उत्तराधिकारी दलित वर्ग से ही होगा.

मायावती ने कहा, 'मेरा स्वास्थ्य अभी ठीक है. इसलिए अभी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं है. जब मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होगा तो मैं अपने उत्तराधिकारी की घोषणा कर दूंगी. ये तय है कि उत्तराधिकारी दलित वर्ग का ही होगा. क्योंकि इस वर्ग ने मेरा हमेशा से साथ दिया है.'

शिखर सम्मेलन में BSP के राष्ट्रीय महासचिव से पूछा गया था ये सवाल
एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शिरकत की थी. उनसे सवाल पूछा गया कि क्या यूपी चुनाव में इस बार बीएसपी की तरफ से कोई नया नाम सुनाई देगा, क्या बीएसपी का कोई उत्तराधिकारी सामने आएगा. इस सवाल के जवाब में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा, "आकाश आनंद जी हमारे नेशनल कॉरडिनेटर हैं. वह देशभर में प्रचार कर रहे हैं. नौजवान तेजी से हमारी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं. लेकिन उत्तराधिकारी वाली कोई बात नहीं है. जैसे हम हैं वैसे ही वह भी हैं. वह नेशनल कॉरडिनेटर हैं और हम राष्ट्रीय महासचिव है."

गठबंधन के सवाल पर एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन में बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा, हमे समाजवादी पार्टी से कोई फायदा नहीं हुआ. ये बहुत सोच समझकर निर्णय लिया है कि हम आगे समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे. हमारा केवल पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन किया है. यूपी में किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है. ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन पर हमारी कोई बात नहीं हुई और न ही होगी. यूपी में हमारा गठबंधन केवल जनता के साथ है. 

ये भी पढ़ें-
Shikhar Sammelan: असदुद्दीन ओवैसी का आरोप- 'सरकार अफगानिस्तान में अपने हथियार छोड़ आई, मोदी की विदेश नीति फेल'

बड़ी खबर: तेज प्रताप यादव के ‘हनुमान’ आज LJP में होंगे शामिल, RJD के और कई नेताओं के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget