एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने हिन्दू-मुस्लिम आबादी का समझाया गणित, बोले- 2028 तक जन्मदर हो जाएगी बराबर

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. कहा- न हिंदुओं को खतरा है और न मुसलमानों को खतरा है. खतरा है तो मोदी जी और ओवैसी जी को खतरा है.

भोपाल: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान से राजनीति गरमा सकती है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है, साल 2028 तक हिंदुओं और मुसलमानों की जन्मदर बराबर हो जाएगी.

मध्य प्रदेश के सिहोर में किसान पदयात्रा कार्यक्रम के समापन के दौरान टाउन हॉल में दिग्विजय सिंह ने कहा, 'ये कहते हैं कि मुसलमान 4-4 बीवी कर लेते हैं. दर्जनों बच्चे पैदा कर लेते हैं. और 10-20 साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे. मैं चुनौती देता हूं जो भी मुझसे चर्चा करना चाहें कर लें.'

सिंह ने आगे कहा, 'एक स्टडी से पता चलता है कि देश में हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों की जन्मदर लगातार घट रही है. 1951 से लेकर आज तक मुसलमानों की जन्मदर जितनी तेजी से घट रही है उतनी तेजी से हिंदुओं की जन्मदर नहीं घटी है, लेकिन आज भी मुसलमानों की जन्मदर 2.7 है और हिंदुओं की 2.3 है यानी कि परिवार में 2.3 परिवार आ जाता है, उनका 2.7 है, लेकिन जिस प्रकार से जनसंख्या की जन्मदर घट रही है. 2028 तक हिंदुओं की और मुसलमानों की जन्मदर बराबर हो जाएगी और उस समय पूरे देश में जनसंख्या स्थिर हो जाएगी. जो भी बढ़ोतरी होगी वो 2028 तक होगी. उसके बाद नहीं होगी.'

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "आज खतरा बताकर हिंदुओं को गुमराह किया जाता है और दूसरी तरफ एक ओवैसी साहब हैं जो मुसलमानों को खतरा बताकर वोट कमाना चाहते हैं. नरेंद्र मोदी जी हिंदुओं को खतरा बताते हैं, ओवैसी जी मुसलमानों को खतरा बताते हैं. न हिंदुओं को खतरा है और न मुसलमानों को खतरा है. खतरा है तो मोदी जी और ओवैसी जी को खतरा है."

ये भी पढ़ें-
दिग्विजय सिंह का आनंद गिरी पर हमला, कहा- ‘मठों पर कब्जा और भूमि ख़रीद फरोख़्त में धांधली उनकी पहचान’

Narendra Giri Death: महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी पर सस्पेंस बरकरार, पंच परमेश्वर की बैठक में होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget