एक्सप्लोरर

Zika Virus: पुणे में पहला मामला सामने आने के बाद हरकत में प्रशासन, बेलसर के आस-पास के गांवों में सर्वेक्षण

पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद मुंबई महानगरपालिका तैयार है. बीएमसी की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हमारी तैयारी हमेशा से रहती है. लोगों को भी अपना खयाल रखना जरूरी है.

Zika Virus: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया. 50 वर्षीय महिला जो पुणे जिले के नजदीक बसे बेलसर गांव में रहती हैं, उनमें ये संक्रमण पाया गया. जीका वायरस का मामला अब तक केरल में पाया गया था, जहां 63 केस मिले हैं. पुणे के इस गांव में बसे लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है. वहीं मुंबई में इस बीमारी के फैलने से रोकने के लिए महानगरपालिका तैयार है.

पुणे में राज्य का सबसे पहला ज़ीका वायरस का मरीज मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. डॉक्टरों की टीम गांव के हर एक घर जाकर लोगों की जांच कर रही है. बेलसर के आस पास के करीब सात गांवों में सर्वेक्षण किया जा रहा और स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी इकट्ठा कर रही है. इसके अलावा गांव में इस बीमारी से बचने के तरीकों को लाउडस्पीकर लगाकर लोगों तक पहुंचाया जा रहा है.

राज्य के सर्वेक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रदीप आवटे ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बीमार महिला की हालत बिल्कुल ठीक है और चिंता की कोई भी बात नहीं है. उन्होंने बताया कि बेलसर गांव से पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज़ काफी ज्यादा पाए जा रहे थे जिसके बाद यहां से कुछ लोगों के सैम्पल पुणे के राष्ट्रीय विषाणु संस्था (NIV) को भेजे गए. भेजे गए रिपोर्ट में से एक महिला का रिपोर्ट ज़ीका वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया. फिलहाल गाव में या आस पास के इलाके में कोई भी अन्य मरीज़ नहीं पाए गए हैं. डॉक्टर आवटे ने बताया कि दुनियाभर के अनुभव के मुताबिक ज़ीका वायरस का सबसे ज़्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को है और उसके मुताबिक हम तैयारियां कर रहे हैं.

वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का कहना है कि महानगरपालिका हमेशा से तैयार रहती है. लेकिन लोगों को भी अपना खयाल रखना काफी ज़रूरी है. अगर बुखार या फिर सर्दी जैसी हालत होती है तो लोगों को जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भी हमने टेस्टिंग की तयारी रखी है.

मुंबई के वोखार्ड हॉस्पिटल के एमडी डॉ बेहरम पद्रीवाला जीका वायरस के बारे में कहते हैं कि इस बीमारी से 90 फीसदी लोग जल्द ठीक हो जाते हैं और इतने गंभीर लक्षण भी नहीं होते हैं. लक्षण जैसे कि सर्दी-बुखार, आंखें लाल होना और सिर दर्द होना हैं. ये संक्रमण गर्भवती महिलाओं से अपने बच्चों में फेल सकता है. वहीं संभोग के दौरान भी लोगों में फैल सकता है. लेकिन इस बीच डॉ. का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है. ये गर्भवती महिला से उसके बच्चे में फैल सकता है. वहीं अगर किसी व्यक्ति ने लक्षणों को नज़रअंदाज़ किया तो गंभीर लक्षण भी देखे जा सकते हैं. जैसे कि मरीज को लकवा भी मार सकता है.

सरकार के बड़े मंत्रियों की भी विपक्ष को मनाने की कोशिश हुई बेकार, सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध अभी भी बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget