एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine के Infinity War का भारत करेगा End Game! दिल्ली में निकलेगा सुलह का फॉर्मूला

Ukraine-Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध के 34 दिन बाद भी इस जंग के खत्म होने की कोई सूरत नहीं बन पा रही है. लड़ाई में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं तो रूस को भी नुकसान हुआ है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के 34 दिन बाद भी इस जंग के खत्म होने की कोई सूरत नहीं बन पा रही है. लड़ाई में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं तो रूस को भी नुकसान हुआ है. ऐसे में रूस के खिलाफ लामबंद होने वाले और यूक्रेन को हथियारबंद करने वाले कई बाहुबली मुल्कों को भी भारत की उन दलीलों की अहमियत अब समझ आने लगी है, जिनमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि समस्या का समाधान बातचीत से ही होगा. लिहाज़ा युद्ध संकट खत्म करने का फॉर्मूला निकालने के लिए दिल्ली में अहम कूटनीतिक दौरों और बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है.

यही वजह है कि क्वॉड देशों के नेताओं की बातचीत से लेकर रूस के विदेश मंत्री भी भारत के दौरे पर आ रहे हैं. रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता में जुटे इज़रायल के प्रधानमंत्री नेफताली बेनेट भी 2 अप्रैल को भारत दौरे पर रवाना होने की तैयारी कर चुके थे. हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल उनका यह दौरा खटाई में है. लेकिन संकेत हैं कि ठीक होते ही वो जल्द भारत का रुख करेंगे.

इससे पहले बीते दिनों भारत आए जापान के पीएम फूमियो किशिदा खुलकर यह आग्रह कर चुके हैं कि पीएम मोदी को रूस को रोकने और राष्ट्रपति पुतिन को समझाने में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. 

वहीं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी पीएम मोदी से हुई अपनी शिखर वार्ता में यूक्रेन संकट के मद्देनजर बात की. रूस के खिलाफ पाबंदियों का ऐलान करने वाला ऑस्ट्रेलिया यह पहले ही साफ कर चुका है कि वो भारत की रूस के साथ द्विपक्षीय रिश्तों की अहमियत को समझता है. अंदरखाने कई देश भारत को रूस के साथ बेहतर रिश्तों की दुहाई देते राष्ट्रपति पुतिन को संघर्ष विराम के लिए राजी करने का आग्रह कर चुके हैं.

सूत्रों के मुताबिक, राजनयिक बातचीत में भारत अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों को यह कह चुका है कि रूस के साथ बातचीत के गलियारों का खुला रखा जाना जरूरी है. बीते दिनों भारत आईं अमेरिकी विदेश विभाग की वरिष्ठ अधिकारी विक्टोरिया नूलैंड के साथ हुई वार्ताओं में भी यह बात साफ की गई. भारतीय खेमा पश्चिमी देशों को इस बात से भी आगाह कर चुका है कि रूस के खिलाफ पाबंदियों का तानाबाना उसे पूरी तरह चीन के खेमे में धकेल देगा जिसके रणनीतिक परिणाम नुकसानदेह ही होंगे.

दो बार जेलेंस्की और पुतिन से पीएम मोदी ने की बात

बीते एक महीने के दौरान पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से दो बार फोन पर बात कर चुके हैं. साथ ही भारत यूएन में भी इस बात पर ज़ोर देता रहा है कि किसी एक देश के खिलाफ पाबंदियों या हथियारों के बजाए कूटनीति व शांतिपूर्ण बातचीत से समाधान का रास्ता निकाला जाना चाहिए.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुट्रेस ने शांति प्रयासों में भारत की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि मैं युद्ध संकट को खत्म कराने के लिए चल रहे प्रयासों पर नज़र बनाए हुए हूं. इसके लिए मैं भारत, तुर्की, कतर, इज़राइल के सहयोगियों के साथ भी संपर्क में हूं.

ब्रिटेन की विदेश मंत्री आ रहीं भारत

भारत की अहमियत को इस बात से भी समझा जा सकता है कि यूक्रेन को NLAW जैसे एंटी टैंक हथियार मुहैया कराने वाले ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिज़ाबेथ ट्रस 31 मार्च हो दिल्ली आ रही हैं. उनका यह दौरा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भारत यात्रा से पहले होगा. लावरोव की यात्रा तारीखों का अभी ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन संकेत है कि 30-31 मार्च को चीन में अफगानिस्तान मामले पर होने वाली बैठक के बाद रूसी विदेश मंत्री भारत में होंगे.

अमेरिका-रूस के लिए अहम साझेदार है भारत

जानकारों के मुताबिक भारत न केवल अपनी बात का वजन रखता है बल्कि उसकी भूमिका अमेरिका और रूस दोनों के लिए अहमियत रखती है. अमेरिका जहां कई बार यह स्वीकार कर चुका है कि उसकी इंडो-पैसिफिक नीति का आधार भारत है. वहीं रूस भी भारत जैसे पुराने और महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी के साथ रिश्तों को तवज्जो देता है. 

यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान भी जब भारतीय छात्रों को खारकीव और सूमी से सुरक्षित निकालने का मामला आया तो रूस ने अपनी बोलगोरोड सीमा पर बसों का इंतज़ाम कर दिया था. हालांकि सीमा तक पहुंचने में मुश्किलों के कारण बाद में भारत ने अपने छात्रों को रूस के बजाए यूक्रेन की पश्चिमी सीमा के रास्ते निकाला.

ये भी पढ़ें

Russia Ukraine War: रूस की बमबारी के बीच मारियुपोल में चारों तरफ तबाही का खौफनाक मंजर, पार्कों-स्कूलों में दफन करने पड़ रहे शव

रूस के हमले से पस्त पड़ा यूक्रेन, डोनबास में युद्ध और NATO में शामिल होने से पीछे हटने को तैयार, इस्तांबुल की वार्ता में निकलेगा समाधान?

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
सोनम रघुवंशी को SC से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
POCSO Accused Escapes: थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget