एक्सप्लोरर

अयोध्या में योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बातचीत से हल होगा राम मंदिर का मुद्दा

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में रामलला के दर पर पहुंचे. सीएम बनने के बाद योगी पहली बार अयोध्या गए हैं. सीएम योगी ने रामलला के दर्शन भी किए. सीएम ने राममंदिर पर कहा कि इस मुद्दे का हल बातचीत से निकालेंगे.

बातचीत से हल होगा राम मंदिर का मुद्दा- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास के 79वें जन्मोत्सव कार्यक्रम शामिल हुए. इस कार्यक्रम में राममंदिर के मुद्दे पर सीएम आदित्यनाथ ने कहा, "अयोध्या में राममदिर का हल बातचीत से निकालेंगे, यूपी सरकार बातचीत के लिए हरसंभव प्रयास करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि इस मसले का हल बातचीत के जरिए निकाला जाए.''

अयोध्या के विकास के लिए 350 करोड़ का एलान अयोध्या के विकास कार्यों के लिए योगी सरकार ने 350 करोड़ रुपये दिए. इसके अलावा सड़क निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये अलग से देने की भी बात कही. योगी आदित्यनाथ ने विशाल सरयू महोत्सव के आयोजन करने की बात कही और घाटों को दुरुस्त करने और इसके विशेष रखरखाव के भी निर्देश दिए. उन्होंने वाराणसी में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर अयोध्या में सरयू आरती का भी आयोजन किया जाए.

राम-जानकी मार्ग का नवनिर्माण होगा- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अयोध्या में राम-जानकी मार्ग का नवनिर्माण होगा. इसके साथ ही पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग और चौरासीकोसी परिक्रमा मार्ग की यात्रा फिर से शुरू की जाएगी.” अयोध्या में बिजली सप्लाई के मुद्दे पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में अब 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी.

पहले की सरकारों ने नहीं दिया अयोध्या पर ध्यान योगी ने कहा, ''पहले की सरकार ने अयोध्या पर ध्यान हीं दिया. अयोध्या में या तो विकास के कार्य शुरू ही नहीं किए गए या फिर कार्यशुरू करवा कर उन्हें जानबूझकर बीच में ही छोड़ दिया गया.'' योगी ने कहा कि सरयू की साफ सफाई के लिए सरकार ने अलग से योजना बनाई है, इसके साथ ही राम की पौढ़ी में लगातार जल देने का प्रबंध किया जा रहा है.

विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद अयोध्या जाने वाले दूसरे मुख्यमंत्री आपको बता दें कि साल 1992 में विवादित ढांचा गिराए जाने के बाद योगी दूसरे मुख्यमंत्री हैं, जो अयोध्या का दौरा कर रहे हैं. इससे पहले साल 2002 में राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर अयोध्या गए थे. चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं.

योगी आदित्यनाथ का यह दौरा लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बीजेपी के बड़े नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समते 6 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चलाने के फैसले के एक दिन बाद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर
'कभी बर्फ से हुई थी व्यापार की शुरुआत...', भारत-US संबंधों पर बोले एस. जयशंकर

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget