एक्सप्लोरर

हरियाणा: जल्द होगा अजय चौटाला की नई पार्टी का एलान, अगले साल लड़ेगी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव

अजय चौटाला ने कहा कि नई पार्टी में 'जन नायक' शब्द होगा जो उनके दादा और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल का परिचायक होगा.

चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने मंगलवार को कहा कि उनकी नई पार्टी अगले साल प्रदेश में विधानसभा और राज्य की सभी दस सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में शनिवार को हुए विभाजन के कारण अजय चौटाला अगले महीने एक नई पार्टी का गठन करेंगे. इनेलो में यह विभाजन अजय चौटाला और उनके छोटे भाई अभय चौटाला के बीच वर्चस्व के टकराव की वजह से हुआ है.

अजय चौटाला ने कहा कि नई पार्टी में 'जन नायक' शब्द होगा जो उनके दादा और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल का परिचायक होगा. हाल ही में इनेलो से निष्कासित अजय चौटाला ने कहा, ''यह समय चौधरी देवी लाल के दिखाये रास्ते का अनुसरण करने का है.'' अजय चौटाला जो शिक्षक भर्ती घोटाला में पिता ओम प्रकाश चौटाला के साथ 2013 से 10 साल के लिए सजायाफ्ता हैं, ने कहा कि नई पार्टी नौ दिसंबर को जींद में एक रैली का आयोजन करेगी.

दो सप्ताह के पैरोल की समाप्ति से कुछ घंटा पहले उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर कहा, ''हम अगले साल सभी लोकसभा (हरियाणा की) सीटों के साथ-साथ राज्य विधानसभा का चुनाव भी लड़ेंगे.'' उन्होंने कहा कि नई पार्टी जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी हिस्सा लेगी जो इनेलो के विधायक हरी चंद मिद्धा के निधन के कारण अगस्त में खाली हुई है.

वायरल सच: भारत माता की जय रोककर सोनिया गांधी की जय का नारा लगा?

इस बीच, पूर्व मंत्री और मेवात के रहने वाले इनेलो के वरिष्ठ नेता मोहम्मद इलियासी ने निष्कासित नेता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुये पार्टी से इस्तीफा दे दिया. रोहतक में अजय चौटाला के कुछ समर्थकों ने पार्टी कार्यालय से इनेलो के झंडे उतार दिये और जिला इकाई प्रमुख सतीश नंडाल की नाम पट्टिका भी हटा दी.

पिछले सप्ताह जींद में एक बैठक में अजय चौटाला ने कहा था कि, ''मैं अपने छोटे भाई को एक उपहार के रूप में इनेलो और पार्टी का चुनाव चिह्न चश्मा दे रहा हूं.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget