एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के महाकुंभ पर दिए बयान पर भड़के महामंडलेश्वर अरुण गिरि, बोले- जब बंगाल में हिंदुओं की हत्याएं...

Mahakumbh 2025: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महाकुंभ को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर संतों का गुस्सा फूट पड़ा है. महामंडलेश्वर अरुण गिरि ने कहा कि बंगाल में हिंदुओं को पूजा-पाठ नहीं करने दिया जाता है.

Mahakumbh 2025 Prayagraj: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महाकुंभ को मृत्यु कंभु बताने वाले बयान पर एनवायरमेंट बाबा महामंडलेश्वर अरुण गिरि ने नाराजगी जताई है. उन्होंने ममता बनर्जी से पूछा कि जब बंगाल में हत्याएं हो रही थीं, तब वह खामोश क्यों थीं? महामंडलेश्वर अरुण गिरि ने गुरुवार (20 फरवरी 2025) को कहा कि जो लोग खुद ही भ्रमित हैं, वे अफवाहें ही फैलाएंगे.

'बंगाल हो रही में हिंदुओं की हत्याएं'

महामंडलेश्वर अरुण गिरि ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ भव्य और शानदार रहा है. 100 देशों से अधिक के लोगों ने महाकुंभ में आकर स्नान किया है. मैं अपील करूंगा कि कोई भी महाकुंभ को लेकर अफवाहें न फैलाएं. पूरा देश जानता है कि बंगाल एक मृत्यु प्रदेश है. बंगाल में हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं, ममता बनर्जी उस पर क्यों नहीं बोलती हैं. वहां के कई लोग भी बताते हैं कि उन्हें पूजा-पाठ करने नहीं दिया जाता है, इसलिए पहले वह अपने प्रदेश को शुद्ध करें और शासन-प्रशासन को ठीक करने का काम करें."

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर बोले अरुण गिरि

महामंडलेश्वर अरुण गिरि ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर कहा, "उनको संत समाज ने महामंडलेश्वर नहीं माना है. संत समाज उनको महामंडलेश्वर मानता है, जिनको 13 अखाड़े मान्यता देते हैं. इस पद के लिए त्याग और तपस्या दोनों करनी पड़ती है. मैं यही कहूंगा कि परंपराओं को नहीं तोड़ा जाना चाहिए.

'महाकुंभ में सरकार ने सभी सुविधाएं दी'

उन्होंने कहा, "मैं भी महाकुंभ में रहा हूं, जो काफी भव्य और दिव्य है. महाकुंभ में सरकार की तरफ से हर तरह की सुविधाएं दी गईं. हालांकि, कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, इसलिए ऐसे काम बिल्कुल भी न किए जाएं. इस समय भी रोजाना एक करोड़ से अधिक लोग वहां जाकर स्नान कर रहे हैं." पिछले महीने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. इसे लेकर ममता बनर्जी ने यूपी सरकार पर मरने वालों की वास्तविक संख्या छिपाने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें : '7 दिन के अंदर सरेंडर कर दें लूटे हुए हथियार', राष्ट्रपति शासन लगते ही मणिपुर राज्यपाल ने दिया बड़ा अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget