एक्सप्लोरर

Bengal Election Results 2021: हीरो बनकर उभरे चुनावी रणनीतिकार Prashant Kishore, बीजेपी के डबल डिजिट में सिमटने का दावा सच हुआ

West Bengal Election Results 2021: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी इसके बावजूद नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए. टीएमसी सरकार बनाने की तरफ है. इसके साथ ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीजेपी को लेकर कुछ ऐसे दावे किए थे कि सबकी निगाहें इसी ओर थीं. जानिए कैसे वो इस चुनाव में हीरो बनकर उभरे हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अब सियासी तस्वीर साफ हो गई है. नतीजे टीएमसी के पक्ष में हैं और बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस को 200 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है. इसके साथ ही आज चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी सुर्खियों में हैं. उन्होंने बीजेपी को लेकर कुछ ऐसे दावे किए थे कि सबकी निगाहें इसी ओर थीं.

प्रशांत किशोर ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी डबल डिजिट में सिमट जाएगी. इसका मतलब है कि बीजेपी को 100 से सीटें मिलेंगी. उसके बाद प्रशांत किशोर ने लिखा था कि ''अगर बीजेपी इससे ज्यादा सीटें लाती है तो मैं ये स्पेश छोड़ दूगा.'' लोगों को तब ऐसा लगा कि वो ट्विटर छोड़ने की बात कर रहे हैं. लेकिन बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर कहा था कि बीजेपी को बंगाल में अगर 100 से ज्यादा सीटें मिलीं तो वो चुनावी रणनीतिकार के रूप में काम छोड़ देंगे और दूसरा काम करेंगे.

उन्होंने साफ-साफ लफ्जों में कहा था, ''बीजेपी बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें जीती, तो मेरे अपना काम छोड़ दूगां. आप मुझे आगे किसी और राजनीतिक अभियान के लिए काम करते नहीं देखेंगे.''

आज ये दावा सच साबित हो गया है और वो इस बार हीरो बनकर उभरे हैं. तीन बजे तक आए चनावी रुझान में पश्चिम बंगाल में टीएमसी 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 86 सीटों पर है. कांग्रेस और अन्य दो-दो सीटों पर आगे हैं.

आज अपने इस दावे पर बात करते हुए आज प्रशांत किशोर ने एक चैनल से कहा है कि चुनाव आयोग ने बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाया है. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के पक्षपात के चलते बीजेपी को इतनी सीटें भी मिल पाई हैं. उनका कहना है चुनाव आयोग अगर निष्पक्षता से काम करता तो बीजेपी इतनी सीटें भी नहीं ला पाती. प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने ऐसा चुनावी शेड्यूल कभी नहीं देखा. चुनाव आयोग के चलते जनता को 45 दिनों तक परेशानी उठानी पड़ी. जो चुनाव 10-15 दिनों में हो सकते थे चुनाव आयोग कि वजह से उसे कराने में दो महीने लग गए. 

प्रशांत किशोर ने कहा है कि चुनाव आयोग के खिलाफ हर राजनीतिक पार्टी को एकजुट होना चाहिए.

पढ़ें- Bengal Election Results 2021: विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बनीं Mamata Banerjee, बंगाल में जादू बरकरार, जानिए TMC की जीत के मायने

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर टीएमसी के चुनावी रणनीतिकार हैं. इससे पहले वह बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई पार्टियों के लिए भी काम कर चुके हैं.

प्रशांत किशोर पहली बार चर्चा में आए जब 2012 में गुजरात में नरेंद्र मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री बने. 2011 में प्रशांत किशोर को वहां पर चुनावी रणनीतिकार नियुक्त किया गया था. इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में भी अपनी रणनीति के बलबूते प्रशांत किशोर ने बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलवाई.   

2016 में कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर को अपना रणनीतिकार बनाया और उन्हें जीत मिली. इस जीत का क्रेडिट कई दिग्गज नेताओं ने प्रशांत किशोर को दिया. इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव में भी वो कांग्रेस के रणनीतिकार रहे लेकिन पार्टी बुरी तरह हार गई. 2020 के विधानसभा चुनाव में दिल्ली में उन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए काम किया और शानदार जीत दिलाई. अब एक बार फिर बंगाल चुनाव में उनकी रणनीति कामयाब हुई है. 

यह भी पढ़ें-

Election Results 2021 Live: केजरीवाल-शरद पवार ने दी ममता बनर्जी को जीत की बधाई, जानें बंगाल समेत पांच राज्यों का हाल

West Bengal Election Results 2021 Live Updates

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम- पल पल की अपडेट पढ़ें

West Bengal Election Results: ममता बनर्जी के लिए नतीजों के क्या हैं मायने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget