एक्सप्लोरर

Weather Update Today: अप्रैल में दिखा गर्मी का पहला ट्रेलर, आसमान से बरसी आग, दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी, पढ़ें देश में कहां कैसा मौसम

Weather Update Today: दिल्ली में पिछले कई दिनों से पारा चढ़ा हुआ था, लेकिन अब बुधवार (19 अप्रैल) को दिल्ली समेत सिक्किम, उत्तर प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में बारिश होने के आसार हैं.

Weather Update Today: भारत में बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है. तेज धूप और गर्म हवा से न सिर्फ इंसान, बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं. सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों के चेहरे झुलसाने लगी है. जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में लू चलने की आशंका जताई है.

लगातार कुछ दिनों से ज्यादातर प्रदेशों में गर्म हवाएं चल रही हैं. कुछ राज्यों में तो तापमान 40 डिग्री सेल्सिलस के पार चला गया है और ऐसा लग रहा है जैसे आसमान से आग बरस रही हो. अप्रैल महीने में ही जून वाली गर्मी के साथ कड़ी धूप और गर्म हवा के झोंकों ने लोगों को आने वाले दिनों के लिए अलर्ट कर दिया है. हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान भी जताया है.

दिल्ली में बारिश से मिलेगी राहत
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से पारा चढ़ा हुआ था. सूरज की किरणें चेहरे झुलसा रही थीं, लेकिन 19 अप्रैल को दिल्ली का मौसम सुहाना दिखाई दिया है. तापमान में कमी आने के साथ वातावरण में ठंडक आ गई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं. दिल्ली में बुधवार (19 अप्रैल) को बारिश होने के साथ-साथ धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और हवा के साथ आंधी भी चल सकती है जिससे लोगों के उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है.

इन राज्यों में गर्मी का कहर जारी
आईएमडी के मुताबिक उत्तरी भारत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के पूर्वानुमान हैं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी, गरज, बिजली और ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने के साथ-साथ बिजली चमक सकती है.

वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश ,राजस्थान और गोवा में गर्मी का कहर जारी है और लू चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो कुछ प्रमुख शहरों जैसे मुंबई और इसके उपनगरों में फिलहाल उमस भरी गर्मी रहेगी. वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा.

ये भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी ने की ममता के खिलाफ जांच की मांग, मुकुल रॉय के BJP में आने की खबरों पर बोले- ऐसे नेताओं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
राहुल गांधी के प्रदर्शन में थाने की दीवार पर ग्रैफिटी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; फिर मिली जमानत
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS
कर्नाटक में सियासी घमासान! 24 अगस्त को विधानसभा घेरेगी BJP-JDS

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget