एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बर्फ की सफेद चादर में ढका जम्मू-कश्मीर, अगले 4-5 दिन भी भारी बर्फबारी की संभावना

Jammu Kashmir Weather News: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Jammu Kashmir Weather Update: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके तक कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. मैदानी इलाकों में जहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी के साथ घना कोहरा पड़ रहा है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) भी इस समय बर्फ की सफेद चादर में ढका हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में आने वाले 4-5 दिनों में भारी बर्फबारी की संभावना है.

हालांकि इस बीच बीते 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के लोगों को ठंड से हल्की राहत भी मिली है. मौसम विभाग ने कहा कि पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को तेज ठंड से राहत मिली है. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. इससे पिछली रात तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा था. 

कई इलाकों में माइनस में तापमान

घाटी के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम, जो अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में भी काम करता है, का तापमान माइनस  2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी ठंड

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट शहर गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है और रविवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी की 75 प्रतिशत संभावना के साथ रात में छिटपुट स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है. 

भारी बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 जनवरी को बादल छाए रहेंगे, लेकिन जम्मू के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी (Snowfall) की संभावना है. कश्मीर वर्तमान में 'चिल्ला-ए-कलां' की चपेट में है. 'चिल्ला-ए-कलां' यानी 40 दिनों की सबसे कठोर मौसम अवधि जब बर्फबारी की संभावना अधिकतम और सबसे अधिक होती है. 'चिल्ला-ए-कलां' 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को खत्म होगा. इसके बाद भी शीत लहर जारी रहेगी और इसके बाद 20 दिनों तक 'चिल्ला-ए-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों तक 'चिल्ला-ए-बच्चा' (बेबी कोल्ड) चलती है. 

ये भी पढ़ें-

लद्दाख के द्रास में -25 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच खेला जा रहा है आइस हॉकी, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget