एक्सप्लोरर

100 सालों के लिए पश्चिमी राजस्थान में ख़त्म हो सकती है पानी की किल्लत, बाड़मेर-जैसलमेर में मिला पानी का भरपूर भंडार

दरअसल राजस्थान में पानी के संकट को हमेशा के लिए दूर करने के प्रयास में केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय ने हाथ मिलाया है.

जयपुर: पानी का महत्व राजस्थान के लोगों से बेहतर और कौन समझ सकता है. ख़ासकर पश्चिमी राजस्थान के मरुस्थली इलाके में तो हमेशा ही पानी का संकट बना रहता है और पानी इकट्ठा करने के लिए लोगों को काफ़ी दूर तक जाना पड़ता है.

बाड़मेर-जैसलमेर में मिला 482 बिलियन क्यूबिक मीटर का जल भंडार

अब पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए पानी का संकट इतिहास की बात हो सकती है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय के एक प्रयास से इस इलाके की क़िस्मत बदल सकती है. पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत काम करने वाली सरकारी तेल कंपनियों का अनुमान है कि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर - जैसलमेर क्षेत्र में इतना भूजल है कि 100 सालों तक इन इलाके के लोगों को पानी की किल्लत नहीं होने वाली है. इन कम्पनियों ने अनुमान लगाया है कि इस इलाके की भूमि की गहराई में क़रीब 482 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध होने का अनुमान गई .

साथ आए जलशक्ति और पेट्रोलियम मंत्रालय

दरअसल राजस्थान में पानी के संकट को हमेशा के लिए दूर करने के प्रयास में केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय ने हाथ मिलाया है. शुक्रवार को पेट्रोलियम मंत्रालय में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में मंत्रालय के अधिकारियों ने एक प्रेजेंटेशन दिया. प्रेजेंटेशन में बताया गया कि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जैसलमेर इलाके में पानी का प्रचुर श्रोत मौजूद है जो इस इलाक़े में अगले 100 सालों के लिए पानी की किल्लत दूर कर सकता है.

खारे पानी को बनाएंगे पीने योग्य

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक़ इस पानी के साथ सबसे बड़ी समस्या है इसका खारा होना. अधिकारियों के मुताबिक़ यहाँ के पानी का टीडीएस 1000 से 10000 है. प्रेजेंटेशन में बताया गया कि पेट्रोलियम कंपनियां इस खारे पानी को भूमि से निकालेंगी और पीने योग्य बनाएंगी. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सभी पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया कि वो जलशक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर भूमि में उपलब्ध 482 बिलियन क्यूबिक मीटर जल को लेकर काम करें. फ़िलहाल राजस्थान में अगले 30 सालों के लिए पानी की उपलब्धता मानी जाती है. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुताबिक़ बाड़मेर - जैसलमेर में मिला पानी पश्चिम राजस्थान के लिए वरदान साबित हो सकता है.

हर घर को जल का है लक्ष्य दूसरी बार सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है. इसी सिलसिले में पिछले साल नवंबर में पश्चिमी राजस्थान की गहराई में छूपे भूजल को लेकर पेट्रोलियम कंपनियों ने बैठक की थी. वर्तमान में ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसलमेर में पीने का पानी उपलब्ध करा रही हैं, जबकि एचपीसीएल 200 किमी लंबी पाइप लाइन डालकर बाड़मेर रिफाइनरी की टाउनशिप को पीने का पानी मुहैया कराने की योजना बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का सबसे बड़ा फैन
'आई लव इंडिया...', सर्जियो गोर ने मिलाया फोन तो बोले ट्रंप, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग और गतिविधियों की जांच की भी मांग
फर्जी वकीलों का मामला CBI को सौंपने के लिए SC में याचिका, 'कॉक्रोच जनता पार्टी' की फंडिंग की जांच की भी मांग
Falta Election Result: पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
पोस्टल बैलेट में TMC के जहांगीर खान ने BJP को पछाड़ा, लेकिन फाइनल काउंटिंग के बाद जब्त हुई जमानत
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!
Sansani | Crime News: ट्विशा की आखिरी रात का रहस्य ! | Twisha Sharma Case
Janhit | Twisha Murder Case: दिसंबर में शगुन के गीत, मई में राम नाम सत्य! | Bhopal News | ABP News
Bomb Attack In Pakistan's Balochistan: बलूचिस्तान में विद्रोह की नई पिक्चर रिलीज! | Pakistan
ABP Report | Iran US War: क्या अपना यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा ईरान? | Iran-US War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब फाइनल है...', होर्मुज और ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'सब फाइनल...', ईरान को लेकर नेतन्याहू ने किया बड़ा दावा, जानें ट्रंप से फोन पर क्या हुई बात?
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
'अखिलेश का नहीं करता समर्थन, UP में तीसरी बार सरकार बनाएंगे योगी', तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Drishyam 3 Vs Karuppu Box office: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
बॉक्स ऑफिस: 50 करोड़ के पार हुई 'दृश्यम 3', सूर्या की 'करुप्पू' का ऐसा है हाल, जानें संडे की कमाई
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम
Devendra Fadnavis On Rahul Gandhi: 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
'मुंगेरीलाल के हसीन सपने....', राहुल गांधी बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, जानें पूरा मामला
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
क्वेटा ट्रेन ब्लास्ट: पाकिस्तानी सेना पर हमले के पीछे था मजीद ब्रिगेड का ये फिदायीन, BLA ने ली जिम्मेदारी
Mamata Banerjee Message: फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
फाल्टा में एक लाख वोट से जीती BJP तो ममता को लगा झटका, वीडियो शेयर कर जानें क्या कहा?
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
पर्यटकों के सामने भिड़े खूंखार दरिंदे, आदमखोरों की खूनी जंग देख दहल जाएगा दिल
Embed widget