एक्सप्लोरर

Delhi में वन महोत्सव की शुरुआत, इस साल लगाए जाएंगे 35 लाख से ज़्यादा पौधे

Van Mahotsav: दिल्ली में पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय ने सेंट्रल रिज में ‘वन महोत्सव’ की शुरुआत कर दी है. इसके तहत दिल्ली सरकार इस साल 35 लाख पौधे लगाएगी.

Van Mahotsav: दिल्ली (Delhi) के पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय (Environment and Forest Minister Gopal Rai) ने सोमवार को सेंट्रल रिज में ‘वन महोत्सव’ (Van Mahotsav) की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी विधानसभाओं (Legislative Assemblies of Delhi) में विधायकों के नेतृत्व में वृक्षारोपण (Tree Plantation) किया गया. साथ ही डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने अलग-अलग जगहों में इस महावृक्षारोपण अभिायन (Tree plantation Campaign) का नेतृत्व किया. केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) ने अपने इस कार्यकाल में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत इस साल 35 लाख पौधे लगाए जाएंगे.

वन महोत्सव अभियान की शुरुआत करने के बाद पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है. दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था, वह दिल्ली सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है. समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओं में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए सोमवार को सेंट्रल रिज से वन महोत्सव की शुरूआत हुई. अब आने वाले 15 दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में इस महोत्सव के तहत वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जाएगा. 15 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का समापन 25 जुलाई को असोला भाटी माइन्स में 1 लाख से अधिक पौधों को लगाकर किया जाएगा.

वन महोत्सव के दौरान लगाए जाएंगे 10 लाख पौधे

इस वन महोत्सव के दौरान लगभग 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष भी अलग-अलग जिलों में इस वृक्षारोपण महाअभियान का नेतृत्व कर रहे हैं. इसके साथ ही सोमवार से दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों के सहयोग से यह महा अभियान चलाया जाएगा.

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. जिसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसियों की ओर से पूरा किया जाएगा. इस अभियान के तहत लगभग 29 लाख पौधे लगाए जाएंगे और साथ ही लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा.

विदेशी कीकर को हटाकर लगाए जाएंगे स्थानीय प्रजाति के पौधे

पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस महा वृक्षारोपण अभियान के तहत दिल्ली को विदेशी किकर से भी मुक्त किया जाएगा. दिल्ली में विदेशी कीकर की बढ़ती संख्या को देखते हुए, जैव विविधता संवर्धन के माध्यम से सेंट्रल रिज की पारिस्थितकी बहाली का कार्य शुरू किया गया है. दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से इस कार्य की शुरुआत पहले चरण में 10 हेक्टेयर भूमि पर की जा चुकी है और आगे इस अभियान के तहत साढ़े सात हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र को पुनर्बहाल किया जाएगा.

उसका कहना है कि परियोजना के तहत सबसे पहले कैनोपी लिफ्टिंग सिस्टम सहबायो सप्रेशन विधि के अनुसार विलायती किकर से मुक्त किया जाएगा क्योंकि यह देखा गया है कि विदेशी प्रजातियों का विस्तार आक्रामक रूप से बढ़ रहा है. इस विस्तार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए विदेशी कीकर को हटाकर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने का काम शुरू किया जा चूका है. इसके अलावा जिन स्थानों पर विलायती कीकर नहीं हैं वहां पर स्थानीय प्रजाति के पौधे लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है.

दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरी से मुफ्त पौधा वितरण शुरू

गोपाल राय ने बताया कि सरकार के साथ दिल्लीवासियों का भी इस वृक्षारोपण महाअभियान में सहयोग रहे इसी कारण सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधा वितरण कार्य की शुरुआत भी की है. इसके तहत दिल्लीवासियों को दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियों से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने-अपने घरो में वृक्षारोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे. इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले 13 औषधीय पौधे जैसे आमला, अमरुद, अर्जुन, कढ़ी पत्ता, घृत्त कुमारी, गिलोय, जामुन, नीम, निम्बू, सहजन, तुलसी, बेल पत्र, बहेड़ा शामिल है. इस साल सरकार की ओर से लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा.

गोपाल राय (Environment and Forest Minister Gopal Rai) ने कहा कि 'वन महोत्सव' (Van Mahotsav)  की शुरूआत हो गई है. हम सभी से अपील करते हैं की इस साल सभी लोग मिल कर इस वृक्षारोपण अभियान (Tree plantation Campaign) में शामिल हों. सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है लेकिन मैं समझता हूं कि अगर हम सभी वृक्षारोपण को अपनी संस्कृति और रोजाना की जिंदगी में शामिल करेंगे, तो मुझे लगता है कि इस प्रदूषण (Pollution)की समस्या से निजात पा सकेंगे. साथ ही जाड़े के मौसम में प्रदूषण की जो समस्या आती है, उसके लिए भी दिल्ली सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. मुझे भरोसा है कि हम सब मिल कर इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाएंगे और दिल्ली (Delhi) के अंदर प्रदूषण के खिलाफ जो लड़ाई है, उसे और भी मजबूती के साथ लड़ेंगे'.

इसे भी पढ़ेंः
Vijay Mallya Case: अवमानना के मामले में भगोड़े विजय माल्या की सजा पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, 2017 में ठहराया था दोषी

Amarnath Cloudburst Update: मलबे में बचे लोगों का पता लगाने के लिए सेना ने लगाए रडार, जानिए कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget