एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में सैलाब, अक्षय-सोनू समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई एकजुटता, सुरक्षा के लिए की प्रार्थना

इस तबाही को लेकर आईटीबीपी प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद तपोवन ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले कई लोगों के लापता होने की आशंका है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर टूटने से नदियों में विकराल बाढ़ देखने को मिली. उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा घाटी में ग्लेशियर के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई है, जिसमें कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसके साथ ही कई लोगों के मारे जाने की पुष्टि भी हो चुकी है. वहीं इस घटना के बाद से ही हर कोई इस पर चिंता जता रहा है. बॉलीवुड जगत में भी इस घटना को लेकर चिंता जताई गई है.

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा है. जिसके कारण भारी तबाही का अनुमान जताया जा रहा है. वहीं उत्तराखंड में आई तबाही के बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने प्रार्थना की है और त्रासदी से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तराखंड की घटना के बारे में सुनकर परेशान हूं. वहां सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं. इसके साथ ही दिया मिर्जा ने भी लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना की है. इसके साथ ही अक्षय कुमार ने भी सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की है.

वहीं संगीतकार प्रसून जोशी ने चमोली और इसके आसपास के जिलों के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. उन्होंने उम्मीद जताई कि चमोली और अन्य जिले ग्लेशियर के फटने से सुरक्षित रहेंगे और कोई भी जीवन खतरे में नहीं पड़ेगा. लोगों, अधिकारियों और बचाव दलों के लिए प्रार्थना और शक्ति की कामना है. इसके अलावा एक्टर सोनू सूद ने भी उत्तराखंड तबाही पर ट्वीट किया है. सोनू सूद ने कहा है कि उत्तराखंड हम आपके साथ हैं.

कई लोग लापता

वहीं इस तबाही को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद तपोवन ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले कम से कम 150 लोगों के मारे जाने या लापता होने की आशंका है. वहीं रेनी गांव में कम से कम तीन पुलों के ढहने के कारण बल की कुछ सीमा चौकियों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है.

उन्होंने बताया कि जो पुल ढहे हैं, उनमें से एक सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का है. अभी बचाव काम में आईटीबीपी के 250 से अधिक जवान लगे हैं. पांडे ने कहा कि सुरंग में करीब 16-17 श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने के लिए बचाव दल मलबा हटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'देवभूमि' उत्तराखंड में इससे पहले भी दिख चुका है तबाही का मंजर, जानें कब-कब आईं प्राकृतिक आपदाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक, पेलेट गन और वंदे मातरम पर कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget