एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत 5 महिलाओं की मौत

घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि रविवार देर रात जुम्मा गांव में यह हादसा हुआ.

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में धारचूला क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात बादल फटने की घटना हुई थी. बादल फटने के बाद भारी बारिश के कारण तीन मकान ढहने से तीन नाबालिग बहनों समेत पांच महिलाओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. घटना में दो अन्य व्यक्ति लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि रविवार देर रात जुम्मा गांव में यह हादसा हुआ. सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट एमपी सिंह ने बताया कि प्रभावित स्थल से तीन बहनों समेत पांच महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि दो अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है.


उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत 5 महिलाओं की मौत

मृतक बहनों की पहचान जुम्मा गांव के रहने वाले जोगा सिंह की पुत्रियों संजना (15), रेनू (11) और शिवानी (9) के रूप में की गई है. इसके अलावा हादसे में दो अन्य महिलाओं सुनीता देवी और पार्वती देवी की भी मौत हो गई. घटना में घायल हुई जयामती देवी और लाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में लापता हुए चंदर सिंह और हजारी देवी को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है.


उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटा, मकानों के ढहने से तीन बहनों समेत 5 महिलाओं की मौत

मुख्यमंत्री धामी कर सकते हैं दौरा
देहरादून में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुम्मा गांव में भारी वर्षा से हुए नुकसान के बारे में कुमाऊं आयुक्त सुशील कुमार एवं मौके पर मौजूद जिलाधिकारी चौहान से फोन पर जानकारी ली. सरकारी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र से लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, उनके रहने, खाने के साथ ही दवाइयों और बच्चों के लिए दूध की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित क्षेत्र में कोई न फंसे. मुख्यमंत्री ने कुमाऊं आयुक्त को प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए. धामी ने कहा कि मौसम साफ होते ही वह प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे.

ये भी पढ़ें-
India Rains 31 August: आज यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब समेत इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश संभव

अफगानिस्तान छोड़ने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक की फोटो, 20 साल का सैन्य अभियान खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget