एक्सप्लोरर

अमेरिकाः जॉर्जिया में एक कुत्ते में मिला कोरोना वायरस, बीमारी बढ़ने पर मारा गया

कुत्ते में संक्रमण की पुष्टि से पहले उसके मालिक भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे.अमेरिकी रोग नियंत्रण केंद्र के मुताबिक पालतू जानवरों से इंसानों में संक्रमण का खतरा बहुत कम है.

अटलांटा: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इस संक्रामक रोग की चपेट में आया यह अमेरिका में दूसरा कुत्ता है. हालांकि जानवरों में कोरोना संक्रमण का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले एक बाघ और बिल्ली में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

कुत्ते को मारा गया

जॉर्जिया के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा कि 6 साल का मिश्रित नस्ल का कुत्ता कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इससे पहले उसके मालिक संक्रमित पाए गए थे और फिर कुत्ते को नर्व संबंधी बीमारी होने का पता चला. बाद में वह संक्रमित पाया गया.

कुत्ते की बीमारी बढ़ने के बाद उसे मौत दे दी गई. अधिकारियों ने बताया कि कुत्ते की तंत्रिका संबंधी बीमारी का कोविड-19 से कुछ लेना देना नहीं है.

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अभी तक उपलब्ध सीमित जानकारी के आधार पर पालतू जानवरों से लोगों तक कोरोना वायरस फैलने का खतरा बहुत कम है.

चिड़ियाघर का बाघ हुआ था संक्रमित

हालांकि दुनियाभर में इससे पहले भी जानवरों में कोरोना से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. अप्रैल में अमेरिका के ही न्यूयॉर्क शहर के ब्रॉन्क्स के एक चिड़ियाघर में बाघ कोरोना से संक्रमित पाया गया था. वहीं सबसे पहले बेल्जिय में एक बिल्ली में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 28.90 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

ये भी पढ़ें कोरोना वायरस को लेकर WHO की अपील- पहले दौर पर ध्यान केंद्रित करे दुनिया Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में आए 55 हजार नए मामले, अबतक 29 लाख संक्रमित, 1.32 लाख की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget