एक्सप्लोरर

मुलायम की 'छोटी बहू' की गोशाला में भूखी मर रही हैं गायें

गोशाला चलाने वाली संस्था के जयकेश त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हर दिन पांच गायें मर जाती हैं. सरकारी अनुदान नहीं मिलने से गायों के लिए खाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है.

लखनऊ: गायों का मुद्दा जोर शोर से उठाने वाली बीजेपी के राज में ही गायें भूखी मर रही हैं. ये खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से है, जहां कान्हा उपवन के गोशाला में पिछले 6 महीनों में ही एक हज़ार गायें मर चुकी हैं. खबर तो ये है कि यहां हर रोज चार से पांच गायें अपना दम तोड़ रही हैं.

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव इस संस्था से जुड़े हैं

लखनऊ की ये गोशाला जीवाश्रय संस्था चलाती है. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और बहू अपर्णा यादव इस संस्था से जुड़े हैं. दोनों ने सोमवार दोपहर को सीएम योगी आदित्यनाथ से भी भेंट की. जब से यूपी में बीजेपी की सरकार बनी है गोशाला को एक भी पैसा नहीं मिला है. बिना सरकारी मदद के गोशाला की हालत ख़राब हो रही है. इसी सिलसिले में अपर्णा यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ इस गोशाला का दौरा भी कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने गायों को चारा भी खिलाया था.

गोशाला को नहीं मिल रहा है सरकारी अनुदान

गोशाला चलाने वाली संस्था के जयकेश त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हर दिन पांच गायें मर जाती हैं. सरकारी अनुदान नहीं मिलने से गायों के लिए खाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. त्रिपाठी ने कहा कि चीफ सेक्रेटरी से लेकर सभी अफसरों को इस बात की जानकारी दी जा चुकी है. बता दें कि अखिलेश यादव के राज में 50 रुपये प्रति गाय के हिसाब से सरकार पैसे देती थी.

हर दिन गोशाला में आती हैं 40 से 45 गायें 

इस गोशाला में हर दिन 40 से 45 गायें आती हैं. पिछले ही महीने योगी सरकार ने सभी जिलों खास तौर से बुंदेलखंड में गोशाला खोलने का एलान किया था. यूपी में अब तक योजना आयोग तो नहीं बना लेकिन गोसेवा आयोग का गठन गो चुका हैं. ऐसे हालात में भूख से गाय के मरने से राज्य सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget