एक्सप्लोरर

बीजेपी को चुनौती देने की कवायद शुरू, कुमारस्वामी के शपथग्रहण में एकजुट दिखेगा विपक्ष

बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस और पूरा विपक्ष एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश करना चाहता है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में बी एस येदुरप्पा ज़्यादा देर मुख्यमंत्री नहीं रह पाए और बहुमत नहीं जुटा पाने के चलते विधानसभा में शक्ति परीक्षण के पहले ही इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद कांग्रेस और जेडीएस के अलावा तमाम विपक्षी दलों में जश्न का माहौल है. राज्य में अब जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार बनेगी. जेडीएस के नेता एच डी कुमारस्वामी बुधवार को नए मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे.

शक्ति प्रदर्शन होगा शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस और पूरा विपक्ष एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश करना चाहता है . एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत बड़े कांग्रेसी नेता तो शरीक होंगे ही. करीब 17 विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है . पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने तो जेडीएस और कांग्रेस को साथ लाने में शुरुआती भूमिका निभाई थी और उनको भी न्योता भेजा गया है.

उत्तर प्रदेश के नेताओं को भी निमंत्रण उत्तर प्रदेश के सभी विपक्षी नेताओं को भी न्योता भेजा जा रहा है. खबरों के मुताबिक अखिलेश यादव और मायावती के साथ साथ राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत सिंह को निमंत्रण भेजा जा रहा है. अजीत सिंह से जुड़े सूत्रों ने अजीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की पुष्टि भी कर दी है.

बिहार में बहार लेकिन यूपी अटकाएगा पीएम मोदी की राह में रोड़े

2019 चुनाव पर है नज़र दरअसल कर्नाटक चुनाव परिणाम और उसके बाद सरकार बनाने को लेकर चली रस्साकशी ने विपक्ष को एक बार फिर पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ गोलबंदी का मौका दे दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इस गोलबंदी को और मज़बूत करना चाहते हैं. बी एस येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में खुद राहुल गांधी ने इसकी ओर इशारा भी किया.

राहुल गांधी ने कहा - "हम उन सभी जगहों पर एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे जहां बीजेपी को हराने के लिए ये ज़रूरी होगा." ज़ाहिर है पीएम मोदी और बीजेपी के खिलाफ साझा चुनौती पेश करने की विपक्षी कोशिशों को कर्नाटक की घटना से बड़ा बल मिल गया है.

DETAIL 2019 का सियासी समीकरण: कांग्रेस का हाथ विपक्ष के साथ, लेकिन इसका नेता कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget