एक्सप्लोरर

SSC Scam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा- बच्चों के भविष्य से समझौता चिंताजनक

WB SSC Scam: शिक्षकों के चयन के लिए साल 2014 में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा की शुरूआत हुई थी लेकिन नियुक्ति उसके दो साल बाद साल 2016 में शुरू की गईं. ग्रुप-सी और डी में शिकायतों का अंबार है.

Education Minister Dharmendra Pradhan: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) को लेकर केंद्र ने चिंता व्यक्त की है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा है कि बच्चों के भविष्य से समझौता करना चिंताजनक है, सुनिश्चित करें कि युवाओं का भविष्य खतरे में न पड़े. प्रदेश में लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) हर प्रयास करेगी. पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के खिलाफ एंजेंसियों ने ढेरों सबूत जमा कर लिए हैं.

धर्मेंद्र प्रधान ने इस चिट्ठी में लिखा है कि राज्य में शिक्षा भर्ती में भारा अनियमितता की शिकायतें आ रही हैं. शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं लेकिन बंगाल में मनोबल टूट गया है, लोगों के विश्वास को धक्का लगा है. शिक्षकों के चयन के लिए साल 2014 में राज्य स्तरीय चयन परीक्षा की शुरूआत हुई थी लेकिन नियुक्ति उसके दो साल बाद साल 2016 में शुरू की गईं. ग्रुप-सी और डी में शिकायतों का अंबार है.

केंद्र सरकार की अधिकतर बैठकों से बंगाल गैर मौजूद

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की गुणवत्ता के साथ इस तरह का समझौता बड़ी चिंता का विषय है. शिक्षा के क्षेत्र में भारत को प्रेरणा देने वाले बंगाल (West Bengal) के हालात ऐसे हैं कि युवाओं की आपत्ति पर हाईकोर्ट (Highcourt) को तत्कालीन शिक्षा मंत्री की सीबीआई (CBI) जांच के आदेश देने पड़े. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा को लेकर केंद्र की ज्यादातर बैठकों से बंगाल गैरमौजूद ही रहा है. इसको लेकर भी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने पत्र में लिखा है.

ये भी पढ़ें: SSC Scam: धर्मेंद्र प्रधान का पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला- घर से 21 करोड़ की बरामदगी के बाद गिरफ्तारी, मंत्री पद फिर भी बरकरार

ये भी पढ़ें: Bengal SSC Scam: कुछ करने से लेकर खाने-पीने तक...पार्थ और अर्पिता पर लगातार CCTV कैमरों से ED की निगरानी, पूछताछ की भी रिकॉर्डिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget