एक्सप्लोरर

UGC-NET Paper Cancel: 'शिक्षा मंत्री लेंगे जिम्मेदारी', खरगे और प्रियंका गांधी यूजीसी-नेट पेपर रद्द होने पर भड़के

UGC-NET Exam Cancel: यूजीसी-नेट पेपर रद्द किये जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

UGC-NET Paper Cancel: यूजीसी-नेट पेपर रद्द किए जाने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाए. पार्टी ने केंद्र सरकार को पेपर लीक सरकार करार देते हुए पूछा कि क्या शिक्षा मंत्री अब जिम्मेदारी लेंगे. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में कथित अनियमितताओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे. वहीं, कांग्रेस की महासचिव  प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्रालय के यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के आदेश के बाद सरकार की आलोचना की और जवाबदेही तय करने की मांग की. 

कांग्रेस ने क्या कहा? 
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल देश के विभिन्न शहरों में यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की गई थी. आज पेपर लीक के संदेह में परीक्षा रद्द कर दी गई. पहले नीट का पेपर लीक हुआ और अब यूजीसी-नेट का पेपर लीक हुआ. मोदी सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है. ’’

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आप परीक्षाओं पर तो खूब चर्चा करते हैं, लेकिन 'नीट परीक्षा पे चर्चा कब करेंगे. यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होना लाखों छात्रों के जुनून की जीत है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मोदी सरकार के अहंकार की हार है, जिसके कारण उन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को कुचलने का निंदनीय प्रयास किया.’’

खरगे ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) पहले कहते हैं कि नीट में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन जब बिहार, गुजरात और हरियाणा में शिक्षा माफिया की गिरफ्तारी हुई, तो मंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ घोटाला हुआ है. ’’

खरगे ने सवाल किया, ‘‘नीट परीक्षा कब रद्द होगी?’’उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार की धांधली और नीट परीक्षा में पेपर लीक को रोकने की जिम्मेदारी लीजिए.’’

प्रियंका गांधी ने क्या कहा? 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘बीजेपी सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है. नीट परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई नेट की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई. क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?’’

दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें- UGC NET Exam: यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द, एनटीए ने की घोषणा, जानिए कब होगा एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget