एक्सप्लोरर

आंधी-तूफान का खतरा अभी बरकरार, सावधान रहें, मौसम विभाग ने फिर दी चेतावनी

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 लोगों की मौत हुई है जबकि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में 2 जबकि उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं घायलों की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में कुल 83 लोग घायल हुए हैं. दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए हैं.

नई दिल्ली: आंधी तूफान का खतरा अभी टला नहीं है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि कई राज्यों में गर्जना के साथ 50-70 किमी रफ्तार से आंधी आ सकती है. वहीं दिल्ली में आज सुबह मौसम में ठंडक रही और आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज बताया कि कल रात पांच राज्यों में बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश आने के कारण 71 लोगों की मौत हो चुकी है. जहां सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही 42 लोगों की जान गई है.

मंत्रालय ने दी जानकारी

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 42 लोगों की मौत हुई है जबकि आंध्र प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 14, दिल्ली में 2 जबकि उत्तराखंड में एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं घायलों की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में कुल 83 लोग घायल हुए हैं. दिल्ली में 11 और उत्तराखंड में दो लोग घायल हुए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि आंधी - बारिश और बिजली गिरने के कारण उत्तर प्रदेश के 24 जिले , पश्चिम बंगाल के छह , आंध्र प्रदेश के तीन , दिल्ली के दो और उत्तराखंड का एक जिला प्रभावित हुआ. दिल्ली , उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों , पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में कल आंधी के साथ बारिश ने भारी तबाही मचाई थी.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में आंधी के कारण कल शाम कई जगह पेड़ गिर गए , सड़क , रेल एवं वायु यातायात सेवाएं प्रभावित हुईं. मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ , मध्य प्रदेश , झारखंड , असम , मेघालय , महाराष्ट्र , कर्नाटक , केरल और तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों पर कल आंधी के साथ बारिश हुई.

उत्तर प्रदेश , राजस्थान , तेलंगाना , उत्तराखंड और पंजाब में करीब 12 दिन पहले भी तूफान आया था जिसमें 134 लोगों की मौत हुई थी और 400 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे. सबसे ज्यादा 80 मौत उत्तर प्रदेश में हुई थी , उसमें भी आगरा जिला सबसे ज्यादा प्रभावित था.

कहां-कहां हैं अलर्ट

मौसम विभाग ने देश भर में कई जगहों पर आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, दक्षिण कर्नाटक, और पुदुचेरी में अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी तूफान आने की आशंका है.

वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और मराठवाड़ा में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है. राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी आ सकती है.

यूपी के कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बल्की बारिश संभव है. बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीरनगर जिले प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, आंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र जिले भी प्रभावित हो सकते हैं.

आंधी तूफान से कैसे बचें?

आंधी तूफान के अलर्ट के बीच कई जगहों पर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी और चेतावनियों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और अखबार पढ़ें. घर के अंदर रहने की कोशिश करें, खुले में जानें से बचें.

बिजली के सभी सामानों के प्लग हटा दें. पेड़ों के नीचे या आसपास न जाएं, अगर गाड़ी, बस या अन्य ढकी हुई गाड़ी के अंदर हैं तो उसी में रहें. साइकिल और मोटरसाइकल पर चलने से बचें. पूल, तालाब, छोटी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आएं और सुरक्षित जगह जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget