एक्सप्लोरर

जेएनयू मामले में दिल्ली पुलिस पर उठ रहे हैं ये पांच सवाल

एफआईआर के मुताबिक जेएनयू कैंपस में पिछले 2 दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ था. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में छात्रों पर जानलेवा हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंगा करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. जेएनयू कैंपस में रविवार शाम उस वक्त हिंसा भड़क गई थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद प्रशासन ने पुलिस को बुलाया. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

1- एफआईआर के मुताबिक जेएनयू के एडमिन ब्लॉक के पास मौजूद पुलिस को 3.45 मिनट पर पेरियार हॉस्टल में झगड़े की सूचना मिल गयी थी. तो कार्रवाई करने में 4 घंटे से ज्यादा समय क्यों लगा. क्या पुलिस किसी बड़ी अनहोनी होने का इंतेज़ार कर रही थी.

2- एफआईआर के मुताबिक पुलिस तुरंत पेरियार हॉस्टल पहुंची जहां करीब 40-50 लोग थे. जिनमें कई नकाब पोश थे. जिनके हाथों में डंडे थे. सवाल ये कि मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें वहीं काबू क्यों नहीं किया.

3- पुलिस फ़ोर्स तुरंत अंदर नहीं घुस सकती थी तो फिर यूनिवर्सिटी की घेरा बंदी क्यों नहीं की गई. क्या पुलिस गुंडों को भाग जाने का मौका देना चाहती थी.

4- एफआईआर के मुताबिक जेएनयू कैंपस में पिछले 2 दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ था. तो पहले से पुलिस ने किसी भी तरह की कोई तैयारी क्यों नहीं की. यूनिवर्सिटी प्रशासन से इस बारे में बातचीत क्यों नहीं की.

5- जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी पिछले कुछ सालों से लगातार विवादों में रही है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस की स्पेशल ब्रांच के कुछ लोग सादी वर्दी में भी कैंपस के अंदर होते हैं. अगर इस हमले की साजिश रची गयी तो इससे पुलिस को ये खुफिया जानकारी पहले क्यों नहीं मिली. क्या ये पुलिस के इंटेलिजेंस का फेलियर नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget