एक्सप्लोरर

Coronavirus in Delhi: सीएम केजरीवाल बोले- 10 मई तक दिल्ली में 1200 अतिरिक्त आईसीयू बेड होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजधानी में 10 मई तक अतिरिक्त 1200 आईसीयू बेड तैयार किये जाएंगे. रामलीला मैदान और जीटीबी अस्पताल में आईसीयू बेड का केंद्र तैयार किया जाएगा.

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस की मौजूदा लहर को खतरनाक और अधिक संक्रामक बताते हुए मंगलवार को कहा कि राजधानी में 10 मई तक अतिरिक्त 1200 आईसीयू बिस्तर होंगे. केजरीवाल ने कहा कि 500 आईसीयू बिस्तरों का केंद्र रामलीला मैदान में बनेगा जबकि इतनी ही क्षमता का एक और केंद्र जीटीबी अस्पताल के पास स्थापित किया जाएगा.

केजरीवाल ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “देखा गया है कि मौजूदा लहर खतरनाक है. यह काफी संक्रामक है और जो इसके संपर्क में आ रहे हैं, वे उस तरह से तेजी से उबर नहीं पा रहे हैं जैसा पिछली लहर में देखने को मिला था.”

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दोनों स्थलों का मुआयना किया था और तैयारियों का जायज़ा लिया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली के छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में 200 आईसीयू बिस्तर तैयार किये जा रहे हैं. 

दिल्ली में कोरोना वायरस से 381 की मौत
उधर, दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के कारण 381 और मरीजों की मौत हो गई. इसके अलावा प्रदेश में 24,149 नए मरीजों की पुष्टि भी हुई. यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन से मिली. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया है कि दिल्ली में संक्रमण दर 32.72 प्रतिशत हो गई है जो सोमवार को 35.02 फीसदी थी.

बता दें कि दिल्ली में लगातार छह दिनों से एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें रिपोर्ट हो रही हैं. बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कुल मामले 10,72,065 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 15,009 पहुंच गई है. इसके अलावा 9.58 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 98,264 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Corona Vaccine Registration: 18 से 44 साल के लोगों के लिए आज से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जान लें पूरा प्रोसेस

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 24 हजार 149 नए मामले, 381 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget