एक्सप्लोरर

COVID-19 Vaccine Registration: 18 से 44 साल के लोगों के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, जानें पूरा प्रोसेस

CoWIN COVID-19 Vaccine Registration: आज से देशभर में 18 साल की उम्र से ज्यादा लोगों के लिए टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे से ये शुरू हो जाएगा.

नई दिल्ली. देशभर में एक मई से कोरोना टीकाकरण का अगला चरण शुरू होने जा रहा है. इसी शनिवार से 18 साल से 44 साल के लोग भी कोरोना का टीका लगवाने के पात्र होंगे. इससे पहले 45 साल से ऊपर के लोग ही टीका लगवा सकते थे. 18 से 44 की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. सरकार ने साफ किया है कि इन लोगों को वॉक-इन यानी सीधा टीका केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा नहीं मिलेगी. बता दें कि रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही मान्य किया गया है.

क्या है प्रोसेस?
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 18-44 साल के लोग आज से कोविन पोर्टल या फिर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. Cowin ऐप पर या फिर cowin.gov.in वेबसाइट पर जाकर आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा. मोबाइल नंबर पर डालने पर आपको एक OTP दिया जाएगा. इस OTP को वैरिफाई कराना होगा. इसके बाद आप वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंच जाएंगे. यहां पर आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी डालनी होगी. फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक सिलेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद आपको आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और बर्थ ईयर डालना होगा. सारी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद आप पसंदीदा वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं. यहां आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी. इसी तरह से आप आरोग्य सेतु ऐप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

वैक्सीन की कीमत
बता दें कि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ की कीमत राज्य सरकारों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति खुराक निर्धारित की है. वहीं पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की राज्य सरकारों के लिए कीमत 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक घोषित की है. दोनों टीके 150 रुपये प्रति खुराक की दर से केंद्र सरकार को उपलब्ध हैं.

देश में अब तक दी गई 14.77 करोड़ खुराक
देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई है. जिसके बाद से लेकर अभी तक कुल 14.77 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है. फिलहाल मंगलवार को 24 लाख से ज्यादा खुराक लगाई गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार मंगलवार रात आठ बजे तक कुल 14 करोड़ 77 लाख 27 हजार 54 खुराक दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी की चाची का निधन, कोरोना वायरस से थीं संक्रमित

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के 10 दिनों बाद भी लालू यादव क्यों जेल से रिहा नहीं हो सके? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget