एक्सप्लोरर

'10वीं वाले को इंटरमीडिएट और 12वीं वाले को मिलेगा ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट', Agnipath Scheme पर बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Agnipath Scheme Protest: शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो वीर 12वीं पास कर सेना में भर्ती होंगे उन्हें IGNOU एक नए फ्रेम बर्क में परीक्षा देने का मौका देगी.

Agnipath Scheme Protest: सेना में भर्ती के नियम में हुए बदलाव को लेकर देश भर के युवाओं में रोष है. एक तरफ जहां प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग है कि केंद्र सरकार इस योजना के वापस ले. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) ने इस योजना को देश, सेना और युवाओं के लिए फायदेमंद बताया है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) को लाने से पहले शिक्षा विभाग से भी विमर्श किया गया था. वर्तमान में सेना में जाने वाले 10वीं पास करने के बाद जाते हैं. कुछ युवा 12वीं तो कुछ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद सना में भर्ती होते हैं. लेकिन नई योजना के तहत जो युवा दसवीं पास करके सेना में भर्ती होंगे, उन अग्निवीरों को चार साल बाद 12वीं का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. 

उन्होंने आगे कहा कि आज की शिक्षा नीति में काम के अनुभव को भी पढ़ाई की प्रक्रिया मानी जाती है. तो जो वीर 12वीं पास कर सेना में भर्ती होंगे उन्हें IGNOU एक नए फ्रेम बर्क में परीक्षा देने का मौका देगी. अगर अग्निवीर उस एक्जाम में पास होते हैं तो वह ग्रेजुएशन की डिग्री भी पा सकते हैं. वहीं ग्रेजुएशन करके आ रहे अग्निवीर उसी चार साल के अंदर MBA की सर्टिफिकेट पा सकेंगे. 

योजना के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन जारी

एक तरफ जहां इस योजना के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर 19 जून की शाम एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस (Army Joint Press Conference) की गई. जिसमें इस योजना के फायदों के बारे में बताया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दिसंबर में 25 हजार अग्निवीरों (Agniveer) का पहला बैच थलसेना में शामिल हो जाएगा. एयर मार्शल झा ने बताया कि पांच दिन बाद यानी 24 जून को वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके ठीक एक महीने बाद यानी 24 जुलाई को ऑनलाइन एग्जाम (Online Exam) आयोजित किया जाएगा. एयर मार्शल झा के मुताबिक, दिसंबर के महीने में अग्निवीरों का पहला बैच वायुसेना में शामिल हो जाएगा और 30 दिसंबर से अग्निवीरों की ट्रेनिंग भी शुरु हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें:

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्तीपर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचावनाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget