एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: पहले निलंबन, फिर वापसी और अब टिकट, पैगंबर पर कमेंट करने वाले टी राजा सिंह पर BJP ने क्यों बदला अपना ही फैसला

Election News: बीजेपी ने लंबे इंतजार के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. 52 कैंडिडेट्स वाली इस लिस्ट में सबसे हैरान करने वाला नाम टी. राजा सिंह का है. इन्हें पिछले साल निलंबित किया गया था.

Telangana Assembly Election 2023: काफी लंबे इंतजार के बाद बीजेपी ने रविवार रात तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों के नाम हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक नाम की हो रही है. वह नाम है, टी. राजा सिंह का. बीजेपी ने टी. राजा सिंह को हैदराबाद की गोशमहल सीट से मैदान में उतारा है.

बता दें कि टी. राजा सिंह को टिकट मिलना हर किसी को हैरान इसलिए कर रहा है क्योंकि लिस्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले ही उनका पार्टी से निलंबन वापस लिया गया था. टी. राजा सिंह फिलहाल तेलंगाना में बीजेपी के इकलौते विधायक हैं.

इसलिए पार्टी ने दिखाया था बाहर का रास्ता

दरअसल, टी. राजा सिंह ने अगस्त 2022 में मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कुछ टिप्पणियां की थीं. टी राजा सिंह ने कथित तौर पर हैदराबाद में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो के जवाब में एक वीडियो जारी करते हुए पैगंबर पर टिप्पणी कर दी थी. वीडियो में उन्होंने फारूकी और उनकी मां पर भी गलत टिप्पणी की थी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था. 25 अगस्त को उन्हें जेल भेजा गया था. बाद में पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया और पार्टी से निलंबित कर दिया था.

पार्टी ने इस तरह टिकट से पहले निलंबन लिया वापस

बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी करने से पहले टी. राजा सिंह का निलंबन वापस लिया. इसके लिए पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति के सदस्य सचिव ओम पाठक ने एक लेटर जारी किया, जिसमें लिखा था, ''निलंबन के तहत पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया था. यह पत्र कारण बताओ नोटिस पर आपके उत्तर को संदर्भित करता है. आपके उत्तर और उसमें दिए गए स्पष्टीकरण पर समिति की ओर से विचार किया गया है और आपके जवाब के आधार पर, समिति ने आपका निलंबन तुरंत रद्द करने का फैसला किया है."

इस वजह से मिला टिकट

निलंबन के बाद भी टी. राजा सिंह को टिकट मिलने के पीछे कई फैक्टर हैं, लेकिन इनमें से कुछ अहम इस प्रकार हैं.

  • राजा सिंह तेलंगाना में बीजेपी के इकलौते विधायक हैं. वह उस हैदराबाद से आते हैं जहां ओवैसी का दबदबा है. ऐसे में पार्टी उन्हें बैठाकर अपना नुकसान नहीं कराना चाहती.
  • राजा सिंह की छवि हिंदू नेता की है. वह लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं. पार्टी में एक धड़ा उनके समर्थन में रहता है.
  • निलंबन के बाद भी राजा सिंह ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा नहीं छोड़ी. निलंबन के दौरान उन्होंने बीआरएस में जाने और चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इस वजह से भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है.
  • 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन 2018 चुनाव में पार्टी के 5 विधायकों में से सिर्फ टी राजा ही जीत बरकरार रखने में कामयाब हुए थे, जबकि किशन रेड्डी जैसे दिग्गज नेता को भी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में पार्टी कम से कम इस सीट को गंवाना नहीं चाहती होगी.

ये भी पढ़ें

IMEEC Project: 3.5 लाख करोड़ रुपये से शुरू हुआ भारत का ड्रीम प्रोजेक्ट IMEEC, रेलवे ने पश्चिमी तट पर 8 बंदरगाहों को जोड़ने का बनाया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget