पाकिस्तान के छह नागरिकों का मेडिकल वीजा मंजूर: सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के छह नागरिकों को मेडिकल वीजा मंजूर किए जाने की घोषणा की.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर पाकिस्तान के नागरिकों की मदद की है. सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के छह नागरिकों को मेडिकल वीजा मंजूर किए जाने की घोषणा की है. बता दें कि सुषमा इससे पहले भी पाकिस्तान के कई लोगों को मेडिकल वीजा दे चुकी हैं.
सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग की सलाह पर हमने आयशा आरिफ, मुहम्मद सईद, अब्दुल रजाक चौधरी, शाहिद इकबाल, मुहम्मद बशरत भट्टी और रजा अली मंगवानो को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा प्रदान किया है.
On the advice of Indian High Commission in Pakistan, we have approved medical visa of Mrs.Ayesha Arif, Muhammad Saeed, Abdul Razzaq Chaudhary, Shahid Iqbal, Muhammad Basharat Bhatti and Raza Ali Mangwano - all Pakistani nationals for their treatment in India. @IndiainPakistan
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) December 11, 2017
दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद सुषमा पाकिस्तानी नागरिकों को मेडिकल वीजा देने पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय करती रही हैं.
Source: IOCL



























