एक्सप्लोरर

SSR Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या या हत्या, CBI का फोकस सबसे पहले इसी बात पर

सीबीआई ने आज सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रहे मुख्य पुलिस अधिकारी, अभिनेता के कुक समेत कई लोगों से पूछताछ की.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने आज इस मामले की जांच कर रहे मुख्य पुलिस अधिकारी और सुशांत के कुक नीरज समेत अनेक लोगों से पूछताछ की. सीबीआई इस मामले में यह जांच भी कर रही है कि सुशांत की मौत से रिया चक्रवर्ती को क्या फायदा था? या सुशांत की मौत से किसे फायदा था?

मुंबई पुलिस ने सुशांत के मोबाइल, लैपटॉप और डायरियों समेत अन्य दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए. साथ ही सीबीआई टीम सुशांत के फ्लैट पर लगे सीसीटीवी को भी अपने कब्जे में लेकर उसका निरीक्षण करेगी. इस मामले से जुड़े हर किरदार की डीआरबी खंगाली जा रही है जिससे यह पता चल सके कि घटना वाले दिन उसकी लोकेशन क्या थी और उसने किस-किस लोगों से बात की थी?

सुशांत सिंह मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम गुरुवार को ही मुंबई पहुंच गई थी और वहां पहुंचने के फौरन बाद ही सीबीआई की एसआईटी ने अपना काम शुरू कर दिया था. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक देर रात ही सीबीआई टीम ने मुंबई पुलिस से संपर्क स्थापित किया और उनसे कहा कि सुबह-सुबह होते ही इस मामले में सुशांत सिंह की मौत वाले दिन मौके पर मौजूद चश्मदीदों, मुंबई पुलिस के मुख्य जांच अधिकारी समेत सुशांत की शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ करना चाहते हैं और शुक्रवार की सुबह सीबीआई ने अपनी एक कार्रवाई शुरू भी कर दी.

एक तरफ सीबीआई ने जहां सुशांत के रसोइए नीरज से पूछताछ की वहीं दूसरी तरफ सीबीआई टीम ने बांद्रा के डीसीपी ऑफिस में पहुंचकर मामले के मुख्य जांच अधिकारी से बातचीत की. साथ ही इस मामले से संबंधित दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए.

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सीबीआई टीम की जांच का फोकस सबसे पहले इस बात पर है कि सुशांत की मौत आत्महत्या या हत्या है और इसी एंगल को ध्यान में रखकर सारे लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद सीबीआई सीएफएसएल टीम सुशांत की फ्लैट का भी मुआयना करेगी.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की एक टीम ने मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों और अन्य दस्तावेजों का मराठी से अंग्रेजी में अनुवाद का काम शुरू करा दिया है. जबकि सीबीआई की दूसरी टीम लगातार पूछताछ में व्यस्त रही और उन्होंने जांच अधिकारी समेत मामले के चश्मदीदों से बारीकी से सुशांत की मौत वाले दिन के बारे में पूछताछ की. साथ यह भी जाना कि उस दिन सुशांत की दिनचर्या क्या थी और उनके उस दिन के क्या-क्या कार्यक्रम थे? रात में वह कितने बजे सोए थे और उन्होंने सुबह के लिए अपने नौकर को क्या निर्देश दिए थे?

 सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सीबीआई यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि सुशांत की मौत से रिया चक्रवर्ती को क्या फायदा था या सुशांत की मौत से और किन लोगों को फायदा था? साथ ही सुशांत ने अपना कोई जीवन बीमा करा रखा था? यदि जीवन बीमा था तो कितने का था और उसका नॉमिनी कौन था?

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने जो दस्तावेज सीबीआई को सौंपा उनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है. बाद में इस मामले के गवाहों और आरोपियों से पूछताछ का काम शुरू हो जाएगा जिससे कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाए जा सके और यह पता लगाया जा सके कि सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या?

ED ने सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन से पूछताछ की, जानें क्या सवाल किए गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget