एक्सप्लोरर

सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में NCB की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती को लेकर किया गया है ये दावा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स केस में एनसीबी की तरफ से दाखिल चार्जशीट में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयानों को भी शामिल किया गया है.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में शुक्रवार को मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत 33 लोगों को आरोपी बनाया है. चार्जशीट में 160 गवाहों के बयान भी हैं. चार्जशीट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयानों को भी शामिल किया गया है लेकिन आरोपी नहीं बनाई गई हैं.

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि चार्जशीट में सुशांत की लिव इन पार्टनर रही रिया को मादक पदार्थ गिरोह का हिस्सा बताया गया है. साथ ही, दावा किया गया है कि वह मादक पदार्थ खरीदने और इसकी आपूर्ति करने की साजिश का हिस्सा थी.

रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के अलावा मामले में धर्माटिक इंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षीतिज प्रसाद, राजपूत के घरेलू सहायक दीपक सावंत, संदिग्ध तस्कर जैद विलात्रा और अब्देल बासित परिहार तथा सैमुअल मिरांडा का नाम आरोपियों के तौर पर शामिल किया गया है.

कुल 33 आरोपियों में आठ न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि रिया और शौविक समेत बाकी लोगों को जमानत मिल चुकी है. एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में दावा किया गया है कि नवंबर 2019 के अंतिम सप्ताह में रिया के आवास पर उनकी सहमति से मादक पदार्थ की आपूर्ति की गयी.

एजेंसी ने आरोप लगाया कि रिया ने राजपूत को अपने घर पर मादक पदार्थ का सेवन करने की अनुमति दी और इसे खरीदने के लिए उन्हें रुपये भी दिए. इस तरह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में उन्होंने मदद की.

सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में कहा गया कि रिया ने अपने भाई की मदद से मादक पदार्थ की आपूर्ति में मदद की और अदाकारा के बयान से स्पष्ट हो गया कि वह मादक पदार्थ गिरोह की सक्रिय सदस्य थीं और उन्होंने गांजा, चरस की खरीद-बिक्री, आपूर्ति की साजिश रची.

सूत्रों के मुताबिक सह आरोपी मिरांडा ने एजेंसी को बताया कि नवंबर 2019 में उसने संदिग्ध तस्कर करमजीत सिंह आनंद को गांजा की दो पैकेट के लिए भुगतान किया था और इसे शौविक को मुहैया कराया गया. राजपूत के धन से कथित तौर पर इसका भुगतान किया गया था.

मादक पदार्थों के इस्तेमाल की रोकथाम से संबंधित एनडीपीएस कानून के तहत गठित विशेष अदालत में दाखिल किये गए 11,700 से ज्यादा पन्नों के चार्जशीट  में जब्त किये गए मादक पदार्थ, जुटाए गए विभिन्न साक्ष्यों और अब तक हुई जांच के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया है.

जांच एजेंसी ने कहा है कि कई ज्ञात और अज्ञात लोगों के संबंध में जांच जारी है. पिछले साल जांच शुरू होने के बाद विभिन्न प्रकार की ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और भारतीय तथा विदेशी मुद्रा जब्त की गयी.

एनसीबी ने कहा कि उपकरणों और मोबाइल फोन का विश्लेषण किया गया तथा मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री, सेवन के संबंध में कई सबूत मिले हैं. छानबीन के दौरान जब्त किये गए मादक पदार्थ को रसायनिक जांच के लिए भेजा गया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ‘व्हाट्सएप’ के अलावा टेलीग्राम जैसे ऐप के जरिए भी बातचीत करते थे.

सुशांत सिंह राजपूत का शव पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित उनके फ्लैट से बरामद हुआ था. इसके बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल को लेकर जांच शुरू की गयी गयी थी.

केन्द्रीय एजेंसी ने ‘व्हाट्सएप’ पर हुई कुछ बातचीत में मादक पदार्थ का जिक्र किए जाने के आधार पर मामले में जांच शुरू की थी. जांच के दौरान अदाकारा दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान भी दर्ज किए गए.

अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक वाली गाड़ी का रहस्य गहराया, कार के मालिक की मौत मामले की जांच करेगी ATS 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget