एक्सप्लोरर

रिवॉल्वर लेकर बना रहा था Tik Tok वीडियो, गोली लगने से छात्र की मौत

बरेली के हाफिजगंज में रहने वाले एक छात्र की टिक टॉक पर वीडियो बनाते वक्त हादसा हो गया है. वीडियो बनाते वक्त रिवॉल्वर का ट्रिगर दबने से गोली चल गई जिससे छात्र की मौत हो गई.

बरेली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक अब जानलेवा साबित हो रहा है. ताजा मामला बरेली के हाफिजगंज का है, जहां रिवाल्वर लेकर टिक टॉक वीडियो बनाते वक्त एक छात्र की मौत हो गई. छात्र के पिता सेना में बताए जा रहे हैं. छात्र की मौत के बाद से ही परिवार में मातम का माहौल है.

दरअसल बरेली के हाफिजगंज में रहने वाले एक छात्र को टिक टॉक बनाने का शौक था. वह अक्सर टिक टॉक पर वीडियो बनाकर अपने दोस्तों के साथ शेयर करता था. इसी शौक में छात्र ने अपनी मां से वीडियो बनाने के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर मांगी और मां ने दे भी दी. जिसके बाद वह अपने कमरे गया और वीडियो बनाने लगा. इसी दौरान रिवॉल्वर के ट्रिगर दबने से छात्र की कनपटी पर गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनते ही मां ने जब कमरे में जाकर देखा तो छात्र जमीन पर खून से लथपथ हालत में मिला. छात्र के पिता आर्मी में हैं. जैसे ही उनको अपने बेटे की मौत की खबर लगी उन्होंने घर पहुंचते ही बिना किसी पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया. इस मामले में परिवार का कोई भी सदस्य मीडिया से कोई भी बात करने को राजी नहीं है.

वहीं इस पूरे मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि टिक टॉक का वीडियो बनाते वक्त गोली चलने से छात्र की मौत हुई है. उनका कहना है कि ये लाइसेंसी रिवाल्वर का दुरुपयोग है. इस मामले में हाफिजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

निर्भया केस: राष्ट्रपति ने खारिज की मुकेश की दया याचिका, गृह मंत्रालय ने की थी खारिज करने की सिफारिश मध्यप्रदेश में सावरकर की फोटो लगी नोटबुक बंटवाने पर मचा बवाल, सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget