दिल्ली: NH 24 पर आज सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
दिल्ली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 24 पर एसयूवी और डंपर की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे 24 पर एसयूवी और डंपर की टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.
Six dead, three injured in collision between two vehicles on NH 24 in #Delhi
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
दरअसल, एसयूवी इनोवा कार से ये परिवार दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ जा रहा था तभी सामने से आ रहा डंपर अचानक डिवाइडर तोड़कर कार से टकरा गया. इस हादसे में एक महिला समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है. इस इनोवा कार में नौ लोग सवार थे.

चारों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भर्ती कराया गया है. वहीं, बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है.
Source: IOCL
























