एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: ‘जो किया गुस्से में किया, पुलिस को सबकुछ बता दिया…’, जज के सामने आफताब का कबूलनामा

Shraddha Murder Case: साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग पर आफताब की रिमांड को चार दिन के लिए बढ़ा दिया है. पुलिस एक बार फिर जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाएगी, जहां आफताब ने शव के टुकड़ों को फेंका था.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आज आरोपी आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूलते हुए कहा कि जो भी उसने किया वो गलती से किया. गुस्से में उसने श्रद्धा की हत्या की. उसने यह भी कहा कि वह अब जांच में पुलिस की पूरी मदद कर रहा है. 

आफताब ने कहा "मैंने पुलिस सब बता दिया है कि कहां श्रद्धा की लाश के टुकड़े फेंके थे. अब इतना समय हो गया है कि मैं बहुत कुछ भूल गया हूं". उसने कहा कि जो भी हुआ गलती से हुआ. हत्या गुस्से में की. उसने अंग्रेजी में ही सारे सवाले के जवाब दिए. वह पुलिस की पूछताछ में भी अंग्रेजी में ही सवालों के जवाब देता है. 

कोर्ट ने बढ़ाई चार दिन की रिमांड 

साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की मांग पर आफताब की रिमांड चार दिन बढ़ा दी है. पुलिस अब एक बार फिर इस मामले में उन जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाएगी, जहां आफताब ने शव के टुकड़ों को फेंका था. पुलिस सूत्रों की माने तो आफताब लगातार जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा है. वह लगातार अपने बयानों को बदल रहा है. वह कई बार श्रद्धा के शव के टुकड़ों, हथियार और श्रद्धा के मोबाइल को लेकर अपने बयान बदल चुका है. 

आफताब ने 35 टुकड़े में काटा था शव 

आफताब को दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आफताब ने यह हत्या मई में की थी. हत्या के बाद उसने बेरहमी से शव के 35 टुकड़े किए और एक-एक कर उन्हें रोज फेंका करता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के दोस्त ने गड़बड़ी की आशंका जताई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर इस हत्या का पता लगाया था.  

इस मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. देश भर के लोगों में मामले को लेकर रोष बना हुआ है. लोगों की मांग है कि इस मामले में आफताब को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. अब तक हत्या में इस्तेमाल किया हुआ हथियार और  श्रद्धा का मोबाइल पुलिस को नहीं मिल पाया है. 

ये भी पढ़ें: 

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की रिमांड 4 दिन बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई कोर्ट में पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget