एक्सप्लोरर

मुंबई हादसा: शिवसेना सांसद ने मरम्मत के लिए मांगा था फंड, प्रभु ने रोया था पैसे की कमी का रोना

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज की मरम्मत को लेकर पिछले साल ही तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखी थी. पर अफसोस, कदम नहीं लिए गए और आज 22 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

नई दिल्लीः मुंबई के परेल इलाके से सटे एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई. कई लोग जख्मी भी हुए और इन सब के पीछे इस पुल का संकरा, छोटा होना और पुराना होना सबसे बड़ी वजह रहा है. हालांकि अब कहा जा रहा है कि अगर पहले सोचा गया होता तो एलफिंस्टन हादसा टाला जा सकता था. जिस ब्रिज पर 22 लोगों की मौत हो गई उसकी मरम्मत के लिए शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखी थी लेकिन प्रभु ने कहा था कि ग्लोबल स्लोडाउन है इसलिए पैसे नहीं है. 20 फरवरी 2016 को प्रभु ने चिट्ठी लिखकर सावंत को जवाब दिया था.

दरअसल शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने पहले ही कुछ कदम उठाने की मांग की थी. पर अफसोस, कदम नहीं लिए गए और आज 22 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने एल्फिंस्टन फुटओवर ब्रिज की मरम्मत को लेकर पिछले साल ही तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी लिखी थी.

देखिए शिवसेना सांसद की चिट्ठी-सुरेश प्रभु का जवाब

मुंबई हादसा: शिवसेना सांसद ने मरम्मत के लिए मांगा था फंड, प्रभु ने रोया था पैसे की कमी का रोना

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने एल्फिंस्टन फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत को लेकर पिछले साल रेल मंत्री सुरेश प्रभु को जो चिट्ठी लिखी थी उसके जवाब में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने फंड न होने का हवाला दिया था, इसके साथ ही GLOBAL SLOWDOWN यानी वैश्विक मंदी का भी जिक्र किया था.

अरविंद सावंत ने इस बात को लेकर वाहवाही भी बटोरी थी कि उन्होंने लंबे समय से चल रही इस दिक्कत को रेल मंत्री के सामने रखा है और लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस 6 फुट के ब्रिज को चौड़ा किया जाएगा और 12 फुट का बनाया जाएगा जिससे रोजाना सफर करने वाले लोकल पैसेंजर्स की दिक्कतें जल्द दूर हो जाएंगी.

मुंबई हादसा: शिवसेना सांसद ने मरम्मत के लिए मांगा था फंड, प्रभु ने रोया था पैसे की कमी का रोना

आज सुबह हुआ एलफिंस्टन फुटओवर ब्रिज हादसा मुंबई में परेल-एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 20 से 25 लोग हादसे में घायल गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को पास के केईएम और दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया गया है. सुबह के करीब 9.30 बजे ये हादसा हुआ और छुट्टी का दिन होने के चलते पुल पर भीड़ ज्यादा थी.

मृतकों के परिवार वालों को पांच लाख रुपये का मुआवजा हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल आज रेलवे से जुड़ी योजनाओं को लॉन्च करने के लिए मुंबई में ही हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी हादसे की जांच करने और सख्त कार्रवाई करने को लेकर ट्वीट किया है. मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये और घायलों का इलाज महाराष्ट्र सरकार कराएगी.

LIVE UPDATE: मुंबई में रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 22 की मौत, 30 जख्मी, हादसे की जांच के आदेश

जिस एलफिंस्टन ब्रिज पर हादसे में 22 की मौतः जानें उसकी पूरी जानकारी

ब्रिज हादसा: तस्वीरों में जानिए- कैसे लोग एक दूसरे पर चढ़ते गए और मौतें पसरती गईं

मुंबई के एलफिंस्टन ब्रिज पर मची भगदड़ में क्या हुआ? जानें आंखों देखा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget