एक्सप्लोरर

CBI vs ममता बनर्जी: कोलकाता पुलिस कमिश्नर से क्यों पूछताछ करना चाहती है सीबीआई? जानें यहां

सीबीआई की टीम रविवार की शाम कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से क्यों पूछताछ करने गई थी. क्या है शारदा चिट फंड घोटाले में राजीव कुमार का रोल? जानें यहां.

कोलकाता: सीबीआई की टीम रविवार को शारदा चिट फंड घोटाले के संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ करना चाहती थी. इस सिलसिले में जब सीबीआई की टीम पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंची तो इसके कुछ देर बाद सीबीआई अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया. हालांकि, बाद में इन अधिकारियों को छोड़ दिया गया लेकिन इसी के बाद शुरू हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केन्द्र सरकार के बीच तनातनी. इसके बाद ममता बनर्जी रविवार की रात से ही धरने पर बैठी हुई हैं.

पुलिस कमिश्नर के यहां क्यों छापा पड़ने वाला था इस विषय पर कोलकाता में सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सीबीआई को शारदा चिट फंड घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं दिए गए. इन दस्तावेजों को खत्म कर दिया गया है. सीबीआई इस चीज का पता लगाने के लिए आगे की जांच करना चाहती है. पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि हम इस चिट फंड घोटाले में बड़े षडयंत्र की पड़ताल करना चाहते हैं.

CBI Vs ममता: सीबीआई की टीम को हिरासत में लेने से सीएम के धरने तक, जानें सबकुछ

सीबीआई के अनुसार शारदा चिट फंड केस की जांच के लिए 2013 में एसआईटी का गठन किया गया था जिसके अध्यक्ष वर्तमान के कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार थे. जांच के दौरान एसआईटी ने एक लैपटॉप, पांच फोन और अनेक दस्तावेजों के साथ एक डायरी भी जब्त की थी जो कि कथित रूप से शारदा ग्रुप के प्रोमोटर सुदीप्त सेन की थी.

साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. सीबीआई ने जब इस मामले की जांच शुरू की और इस मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि जो भी महत्वपूर्ण दस्तावेज एसआईटी ने इस मामले में जब्त किए गए थे वह सीबीआई को नहीं सौंपा गया. सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस घोटाले में कई बड़े लोगों के नाम आए हैं.

राजनीतिक तूफान: कोर्ट में CBI, सड़क पर ममता बनर्जी और संसद में TMC के हंगामे के बीच सरकार की सफाई

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार 1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. उन्होंने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. आईपीएस रहते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसपी, स्पेशल एसपी, डिप्टी कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर (स्पेशल टास्क फोर्स), डीआईजी (सीआईडी) जैसे महत्वपूर्ण पदों को संभाला है.

सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी राजीव कुमार से पिछले कुछ सालों से पूछताछ करने वाली थी. एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि राजीव कुमार से कई बार संपर्क करने के बावजूद उन्होंने एजेंसी को जवाब देने में कोई रूची नहीं दिखाई.

यह भी पढ़ें-

CBI Vs ममता बनर्जी: सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कल करेंगे सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget