एक्सप्लोरर

Robotic Surgery: देश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से निकाला गले का ट्यूमर, नहीं पड़ेगा चीरे का निशान

Remove Neck Tumor: सामान्य सर्जरी करने पर ऑपरेशन के दौरान लगे चीरे का निशान बना रहता है. वहीं, रोबोटिक सर्जरी में हेयरलाइन चीरा लगाया जाता है, जो आसानी से नजर नहीं आता है.

Robotic Surgery: देश में पहली बार रोबोटिक सर्जरी के जरिये लार ग्रंथि के ट्यूमर को हटाने में डॉक्टरों को सफलता मिली है. चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 49 वर्षीय एक महिला के गले में बिना चीरे का निशान छोड़े इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि महिला की गर्दन से रोबोटिक सर्जरी के जरिये 8 सेमी के आकार का एक बड़ा ट्यूमर हटाया गया.

अपोलो अस्पताल ने एक बयान में कहा कि इतने बड़े ट्यूमर को गले से हटाना यह अपने आप में पहली सर्जरी है. बताया गया है कि यह सर्जरी अपोलो अस्पताल में रोबोटिक ईएनटी हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी के क्लिनिकल लीड डॉ. वेंकट कार्तिकेयन की ओर से की गई थी, जो अब तक इस तरह की 125 सर्जरी कर चुके हैं. 

8 सेमी का था ट्यूमर

सर्जरी को सफलतापूर्वक करने वाले डॉ. वेंकट कार्तिकेयन ने इस बार में बताते हुए कहा कि विजयलक्ष्मी नाम की महिला अपोलो अस्पताल में अपनी गर्दन के दाहिनी ओर एक बड़े ट्यूमर के साथ आई थी. उन्होंने बताया कि यह देश में पहली बार RAHI अप्रोच वाली रोबोटिक सर्जरी है. उन्होंने कहा कि महिला की लार ग्रंथि पर 8 के आकार का एक ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी की गई. जिसमें खासतौर से गर्दन पर कोई निशान नहीं पड़ा.

क्या होती है रोबोटिक सर्जरी?

डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि रोबोटिक हेड-एंड-नेक सर्जरी ईएनटी के क्षेत्र में एक उभरती विशेषता है. इसे गले के कैंसर के लिए ट्रांस ओरल रोबोटिक सर्जरी (टीओआरएस) के रूप में वर्गीकृत किया गया है. इसके साथ ही गर्दन पर बिना कोई निशान छोड़े ट्यूमर हटाने के लिए रेट्रोऑरिक्युलर हेयरलाइन चीरा (आरएएचआई) लगाया जाता है.

उन्होंने बताया कि इस तरह की सर्जरी से गर्दन पर चीरे का निशान नजर नहीं आता है. इससे बेहतर कॉस्मेसिस और उच्च तरीके से एंडोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा मिलती है.

नहीं पड़ता चीरे का निशान

रोबोटिक सर्जरी को युवक और युवतियों के लिए एक सही ट्रीटमेंट माना जाता है. दरअसल, सामान्य सर्जरी करने पर ऑपरेशन के दौरान लगे चीरे का निशान बना रहता है. वहीं, रोबोटिक सर्जरी में हेयरलाइन चीरा लगाया जाता है, जो आसानी से नजर नहीं आता है. यह ट्रीटमेंट सिर और गर्दन के कैंसर रोगियों के लिए किसी वरदान की तरह कहा जाता है. इसके जरिये थायरॉयड, पैराथायरायड ग्रंथियों, पैराफेरीन्जियल स्पेस ट्यूमर, लार ग्रंथि को हटाने जैसे ऑपरेशन आसानी से किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें:

Chethana Raj Death Anniversary: वजन कम कराने की कोशिश इस एक्ट्रेस को पड़ गई थी भारी, प्लास्टिक सर्जरी ने छीन ली थी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget