एक्सप्लोरर

संवर रही धर्म नगरी अयोध्या! भगवान शिव, हनुमान, सूर्य देव...राम मंदिर के बाद अब इन देवी-देवताओं के लिए बन रहे 13 मंदिर

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या धर्म नगरी के रूप में उभरने लगा है. पहले भी इसे धर्म नगरी के तौर पर ही जाना जाता था, मगर मंदिर निर्माण के साथ यहां पर्यटन को बूस्ट मिला है.

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब 13 नए मंदिरों के निर्माण की तैयारी हो रही है. इसमें से 6 मंदिरों का निर्माण राम मंदिर परिसर के भीतर किया जाएगा, जबकि 7 का निर्माण परिसर के बाहर होगा. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गुरुदेव गिरिजी ने परिसर में मंदिर निर्माण की योजना के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने बताया कि मुख्य मंदिर को पूरा करने के काम के साथ-साथ वर्तमान में सभी परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिए जिस मुख्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई है, अभी उसका सिर्फ एक ही फ्लोर है. गुरुदेव गिरिजी ने कहा, 'दूसरी मंजिल पर काम चल रहा है जिसके बाद शिखर (केंद्रीय गुंबद) का काम होना है.' उन्होंने आगे बताया, 'फिर राम परिवार के पांच प्रमुख मंदिरों पर काम चल रहा है.' 

13 मंदिर किस भगवान के लिए होंगे?

भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. इसलिए भगवान गणपति, शिव, सूर्य या सूर्य देव और देवी जगदंबा को समर्पित मंदिर भी होने चाहिए. चार भगवानों को समर्पित मंदिर मुख्य मंदिर के चारों कोनों में बनाए जाएंगे. भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हनुमान को समर्पित एक अलग मंदिर भी होगा. इन मंदिरों पर पहले से ही काम चल रहा है और यहां मूर्तियां स्थापित हो चुकी हैं. अभी पॉलिशिंग का काम है और फिनिशिंग टच भी देना है. 

सीता रसोई के पास जिसे देवी सीता की रसोई माना जाता है, देवी अन्नपूर्णा को समर्पित एक मंदिर होगा. गुरुदेव गिरिजी ने कहा, 'राम मंदिर परिसर के बाहर एक विशाल इलाके में सात मंदिर होंगे. ये भगवान राम के जीवन में हिस्सा बनने वाले लोगों को समर्पित होंगे.' उन्होंने बताया, 'ये मंदिर संत वाल्मिकी, वशिष्ठ, विश्वामित्र, देवी शबरी और जटायु के लिए होंगे. जटायु ने राम के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे.'

5 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के साथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल चुका है. मंगलवार को 5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए. अयोध्या में इस वक्त भीषण सर्दी पड़ रही है, लेकिन रामभक्तों पर इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अयोध्या पहुंचे हैं, ताकि किसी तरह से रामलला के दर्शन कर पाएं. अयोध्या में इस वक्त पूरा माहौल राममय हो गया है. 

यह भी पढ़ें: पहले दिन 5 लाख भक्तों को मिले दर्शन, दूसरे दिन भी रामपथ पर लंबी कतार! आस्था के सैलाब पर बोले IG- हड़बड़ाएं नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget