एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: अयोध्याः पहले दिन 5 लाख भक्तों को मिले दर्शन, दूसरे दिन भी रामपथ पर लंबी कतार! आस्था के सैलाब पर बोले IG- हड़बड़ाएं नहीं

Ram Mandir Devotees : 23 जनवरी, 2024 को राम मंदिर के कपाट आम भक्तों के लिए खोले गए थे.पहले दिन 5 लाख लोगों में रामलला के दर्शन किए है जो एक रिकॉर्ड है.

Ayodhya Ram Mandir Darshan: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुल चुके हैं. आम लोगों के दर्शन के लिए मंदिर खोलने के बाद पहले दिन मंगलवार (23 जनवरी) को भारी भीड़ उमड़ी. भक्त रामलला के दर्शन को इस कदर बेताब थे कि पहले ही दिन करीब 5 लाख लोगों ने मंदिर में दर्शन किया. श्रद्धालुओं की आस्था के सैलाब को संभालने के लिए 8000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए. हालांकि, अत्यधिक भीड़ के चलते प्रशासन को फिर भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

ऐसा कहा जा रहा है कि देश के किसी भी मंदिर में एक दिन में इतने अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का रिकॉर्ड नहीं रहा है. 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट की मानें तो इतनी अधिक संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन, मंदिर प्रबंधन और अन्य पक्षों को निर्देश दिया है कि रामलला के सहज दर्शन के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं.

CM ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की हालात की समीक्षा
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए. फिलहाल अयोध्या में आने वाली सभी गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है. गाड़ियों के लिए की गई ऑनलाइन बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया गया है. ऐसा भीड़ नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है, जबकि यूपी के सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की जबरदस्त भीड़ पहुंचने पर प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार खुद गर्भगृह में थे. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. 

'हमेशा के लिए रहेगा मंदिर, हड़बड़ाएं नहीं'
उधर, अत्यधिक भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने 24 जनवरी, 2024 को बताया कि भीड़ लगातार हो रही है. जो लोग बुजुर्ग और दिव्यांग हैं, वे फिलहाल दो हफ्ते के लिए मंदिर का दौरा टाल दें. युवा दर्शन कर रहे हैं और हम लोग भी सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं. यह मंदिर हमेशा के लिए यहां रहने वाला है, और भी सुचारू व्यवस्थाएं होंगी. इसलिए हड़बड़ाने की जरूरत नहीं है.

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन भी उमड़ी भारी भीड़
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिलीं. कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन में खड़े नजर आए. बड़े हों या फिर बुजुर्ग, वे इस दौरान लगातार "जय श्री राम के नारे" लगाते दिखे.

100 Km दूर से ही भीड़ काबू करने का प्रयास
रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ के मद्देनजर अयोध्या से 100 किमी दूर बाराबंकी में ही पुलिस ने लोगों से आगे न जाने की अपील की थी. अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते सभी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया. भीड़ का आलम यह रहा कि मंदिर प्रबंधन ने सभी गाड़ियों को पंचकोसी परिक्रमा पथ के पास रोकना शुरू कर दिया था, जबकि पहले दिन इतनी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे कि कुछ देर के लिए दर्शनार्थियों की एंट्री पर भी रोक लगा दी गई थी.

 ये भी पढ़ें:Ayodhya Ram Mandir Update: अयोध्या में राम मंदिर के पास आज कैसी है भीड़ की स्थिति? पुलिस ने लिए ये फैसला, देखें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget