एक्सप्लोरर

राज्यसभा सांसद अब्दुल सलाम के सम्मान में राज्यसभा की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित

नई दिल्ली: राज्यसभा के वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम का निधन होने पर उनके सम्मान में आज सदन की बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया. सभापति हामिद अंसारी ने आज बजट सत्र के पहले दिन सदन की बैठक शुरू होने पर सलाम का बीते 28 फरवरी को निधन होने की जानकारी दी. वह 69 वर्ष के थे.

अंसारी ने सलाम को श्रद्धांजलि देते हुए सलाम को योग्य सांसद, कुशल प्रशासक और प्रतिबद्ध समाजसेवी बताया. सलाम कांग्रेस सांसद थे और वह उच्च सदन में मणिपुर का प्रतिनिधित्व अप्रैल 2014 से कर रहे थे.

अंसारी ने आज पूर्व सदस्यों पुट्टापागा राधाकृष्णन, पी. शिवशंकर, सैयद शहाबुद्दीन और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय का बीते दिनों निधन होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. शहाबुद्दीन का निधन चार मार्च को 81 वर्ष की आयु में हुआ. उन्होंने जुलाई 1979 से अप्रैल 1984 तक राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व किया. अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहादबुद्दीन के निधन से देश ने एक प्रख्यात राजनयिक, एक विद्वान और एक कुश सांसद खो दिया है

अंसारी ने बताया कि रवि राय का निधन 6 मार्च को 90 वर्ष की आयु में हुआ. उन्होंने अप्रैल 1974 से अप्रैल 1980 तक राज्यसभा में ओड़िशा का प्रतिनिधित्व किया. अंसारी ने कहा कि राय के निधन से देश ने एक योग्य सांसद, कुशल प्रशासक और प्रतिबद्ध समाजसेवी को गंवा दिया है. सभापति ने कहा कि पेशे से वकील रहे राधाकृष्णन का 27 जनवरी को 72 वर्ष की आयु में निधन हुआ. उन्होंने अप्रैल 1984 से अप्रैल 1990 तक राज्यसभा में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. अंसारी ने उन्हें एक एक योग्य सांसद एवं प्रख्यात वकील बताते हुए श्रद्धांजलि दी.

शंकर का निधन 27 फरवरी को 87 वर्ष की आयु में हुआ. उन्होंने मई 1985 से अगस्त 1987 तथा अगस्त 1987 से अगस्त 1993 तक उच्च सदन में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया. शंकर को श्रद्धांजलि देते हुए सभापति ने उन्हें एक विख्यात कानूनविद्, एक कुशल सांसद और एक योग्य प्रशासक बताया. इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत वर्तमान एवं पूर्व सदस्यों के सम्मान में कुछ क्षण खड़े होकर मौन रखा. अंसारी ने इसके बाद वर्तमान सदस्य सलाम के सम्मान में बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
CBI Action: 5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
5 लाख की रिश्वतखोरी के आरोप में कर्नाटक KAPL के MD गिरफ्तार, छापेमारी में नकदी और सोना बरामद
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget