एक्सप्लोरर

राजस्‍थान: विभागों के बंटवारे पर बोले गहलोत- पार्टी में कोई मतभेद नहीं, पहली कैबिनेट बैठक कल

उन्होंने विभागों के बंटवारे को सही ठहराते हुए कहा कि यह अच्छी तरह से सोच समझकर किया गया है और लोगों द्वारा इसका स्वागत किया गया है.

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर राज्य कांग्रेस के भीतर कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर जयपुर में होगी. उन्होंने विभागों के बंटवारे को सही ठहराते हुए कहा कि यह अच्छी तरह से सोच समझकर किया गया है और लोगों द्वारा इसका स्वागत किया गया है.

राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री गहलोत ने वित्त और गृह सहित नौ विभाग अपने पास रखे हैं. मुख्यमंत्री गहलोत की सलाह पर राज्यपाल कल्याण सिंह ने बुधवार देर रात मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया था.

गहलोत ने कहा, ''राजस्थान के नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक 28 दिसम्बर को, जोकि कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है, होगी और नई सरकार इस दिन एक अच्छी शुरूआत करेगी.'' उन्होंने इन दावों को खारिज कर दिया कि विभागों के बंटवारे को लेकर राज्य कांग्रेस के भीतर मतभेद थे. उन्होंने कहा कि एकजुट कांग्रेस राज्य को सुशासन देने में मदद करेगी.

सीएम ने मंत्रिमंडल के गठन में कथित देरी को लेकर आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए कहा, ''मंत्रिमंडल के गठन में दो-तीन दिन लगते हैं और राज्य में दो दिनों के भीतर विभागों को सौंप दिया गया.'' उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में जब बीजेपी सत्ता में आई थी तो उसने मुख्यमंत्रियों की घोषणा करने में सात से नौ दिन का समय लिया था.

गहलोत ने कहा, ''हम सुशासन देंगे, कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर करेंगे और युवाओं की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए कदम उठायेंगे.'' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार के कई बड़े निर्णयों को अवरुद्ध कर दिया था. उनकी पार्टी उनका अनुकरण नहीं करेगी.

मुश्यमंत्री ने कहा, ''हम पिछली वसुंधरा राजे सरकार के अच्छे निर्णयों को अवरूद्ध नहीं करेंगे. वसुंधरा जी की सरकार के अच्छे काम को, हम लोगों के हित में अवरूद्ध नहीं करेंगे.'' राज्य की कांग्रेस सरकार ने कृषि ऋण को माफ करके एक बड़ा फैसला किया है और इस कदम का सभी लोगों ने स्वागत किया है.

कर्नाटक: 2019 में भी बरकरार रहेगा कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन, साथ मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव- सिद्धारमैया

गहलोत ने आरोप लगाया कि राजे सरकार के कुशासन के कारण राज्य ने काफी कुछ भुगता है. उन्होंने दावा किया कि एक बड़ा जनादेश मिलने के बावजूद विकास का कोई भी कार्य नहीं किया गया. गहलोत ने कहा कि राज्य कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी पार्टियों का एक महागठबंधन जल्द ही होगा और यह सफल होगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 'जुमलों की सरकार' के रूप में याद किया जायेगा क्योंकि इस सरकार ने केवल वादे किये हैं और किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget