एक्सप्लोरर

रेलवे स्टेशन पर खुलेंगी खाने-पीने की दुकानें, बैठकर खाने की नहीं होगी इजाजत

1 जून से देश में 200 नॉन एसी ट्रेनें चलेंगी. इसकी बुकिंग ऑनलाइन होगी. रेलवे जल्द ही इसकी सूचना देगी कि टिकट बुकिंग कब से शुरू होगी. इस बीच अब स्टेशनों पर फूड प्लाजा और खाने-पीने की दुकानें खोलने का फैसला किया गया है.

नई दिल्ली: रेलवे स्टेशनों पर अब खाने-पीने की दुकानें खुलेंगी. स्टेशनों पर फूड-प्लाजा को भी खोला जाएगा लेकिन इसमें बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी. यानी टेक अवे की सुविधा होगी. इसके साथ ही रेलवे प्लेटफॉर्म पर दवा की दुकानें भी खुलेंगी. ये सूचना तब सामने आई है जब रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा 1 जून से 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने का फैसला कर चुकी है. कुल मिलाकर जब 1 जून से आम लोगों के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो तो यात्रियों को खाने-पीने की समस्या न आए, इसी के मद्देनजर ये आदेश जारी किया गया है.

ट्रेनों के टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होंगी

बता दें कि मंगलवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ये जानकारी दी कि 1 जून से आम यात्रियों के लिए 200 ट्रेनें शुरू हो रही हैं. इन ट्रेनों में कोई भी व्यक्ति ऑन लाईन टिकट बुक करा सकता है. ये ट्रेनें सेकेंड क्लास की नॉन एसी कोच वाली होंगी. ये ट्रेनें हर दिन एक निश्चित टाईम टेबल से चलेंगी. सबसे जरूरी बात ये है कि इन ट्रेनों का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा. इन ट्रेनों के लिए बुकिंग कब से शुरू होगी इसका एलान जल्द ही किया जाएगा.

1 मई से 1813 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं- रेलवे

वहीं रेलवे ने बुधवार को बताया कि एक मई से 1813 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनके जरिये 22 लाख से अधिक प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया जा चुका है. रेलवे ने कहा कि 1813 ट्रेनों में से 301 ट्रेन रास्तों में हैं और 1512 ट्रेन अपने गंतव्यों तक पहुंच चुकी हैं. इसके अलावा 143 से अधिक ट्रेन चलने के लिये तैयार हैं. सबसे अधिक 912 ट्रेन उत्तर प्रदेश गई हैं. इसके बाद बिहार (398) का नंबर आता है. लगभग 583 ट्रेन गुजरात से और 320 ट्रेन महाराष्ट्र से चली हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि 19 मई यानी मंगलवार को 204 ट्रेन चली हैं. उन्होंने ट्वीट किया, 'रेलवे ने कल कामगारों के लिये 200 विशेष ट्रेन चलाने का वादा किया था. उसने इससे भी बढ़कर रिकॉर्ड 204 ट्रेन चलाईं.'

देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget