एक्सप्लोरर

BJP प्रवक्ता बग्गा का दावा, 'गोहत्या के वीडियो में मौजूद शख्स की राहुल के साथ कई तस्वीरें'

नई दिल्ली: केरल में हुए गौवध में अब एक नया मोड़ आ गया है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने ट्टिटर पर कुछ तस्वीरें जारी करके कहा है कि केरल में गाय काटने वाले वीडियो में जो शख्स वहां मौजूद लोगों की अगुवाई करता दिख रहा है, उसकी कई तस्वीरें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं. दूसरी तरफ राहुल गांधी ने इस गौवध की कड़ी शब्दों में निंदा की है.

केरल के कन्नूर में एक वीडियो का रिश्ता राहुल गांधी से जोड़ते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने ट्टिटर पर कुछ तस्वीरें जारी हैं. बग्गा का दावा है कि गाय काटते वक्त वीडियो में जो शख्स दिख रहा है, उसकी कई तस्वीरें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी है.

  बीजेपी ने कहा है, ‘’कांग्रेस ने खाली ये गाय नहीं काटी बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओं को चुनौती दी है, 100 करोड़ हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया है.’’ बीजेपी के इस आरोप पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा है, ‘’केरल में हुई घटना बर्बरतापूर्ण है. मैं और कांग्रेस पार्टी इसे कभी सही नहीं मान सकते. मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं.’’  

गौरतलब है कि इस वीडियो को सबसे पहले केरल बीजेपी अध्यक्ष राजशेखरन ने अपलोड किया जिसको बाद में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने शेयर किया है. बीजेपी के मुताबिक गौवध का ये काम यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है, लेकिन कांग्रेस की राय कुछ और है.

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है, ‘’अभी तक पहले हमें ये प्रमाणित करना है कि जिसका वीडियो चलाया जा रहा है वो कांग्रेस से संबंधित भी है की नहीं. मैं बिल्कुल भी नहीं मानता बीजेपी के कहने पर कि कोई भी कांग्रेस के व्यक्ति को नाम कर दें. किसी के ऊपर उंगली उठा दें.  जबतक ये बात प्रमाणित नहीं होती, इस बात को आगे नहीं ले जाया जा सकता.’’

एबीपी न्यूज़ भी इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि गोवध यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है, लेकिन शक की सुई उनकी तरफ है, क्योंकि गौवध के समय एक शख्स के हाथ में यूथ कांग्रेस का झंडा दिख रहा है और यूथ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पशु बाज़ारों में कत्ल के लिए पशुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है जिसका केरल में विरोध हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget