एक्सप्लोरर

JEE-NEET परीक्षा को लेकर राहुल गांधी की सलाह, बोले- छात्रों की बात सुने सरकार

राहुल गांधी के अलावा जेईई परीक्षा को लेकर शुरू हुए विवाद पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी प्रतिक्रिया दी है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने नीट और जेईई परीक्षा को लेकर अपनी बात कही है. राहुल गांधी ने छात्रों के मसले को लेकर केंद्र से कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान करें.

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''आज हमारे लाखों छात्र सरकार से कुछ कह रहे हैं. NEET, JEE परीक्षा के बारे में उनकी बात सुनी जानी चाहिए और सरकार को एक सार्थक हल निकालना चाहिए.''

इससे पहले दो बार स्थगित हो चुकी है यह परीक्षा- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 13 सितम्बर 2020 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2020 की परीक्षा इससे पहले दो बार स्थगित की जा चुकी है. सबसे पहले यह परीक्षा 03 मई 2020 को आयोजित की जानी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से किए गए लॉक डाउन के कारण इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था.

इसके बाद इस परीक्षा के लिए 25 जुलाई 2020 की तारीख तय की गई थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के विरोध के चलते इस परीक्षा को दोबारा स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद इस परीक्षा के लिए 13 सितम्बर 2020 की तारीख तय की गई थी. इस बार एनईईटी (यूजी) 2020{ NEET UG-2020} की परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 97 हजार 433 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है.

नोट- JEE Main (अप्रैल) की परीक्षा भी 01 सितम्बर 2020 से 06 सितम्बर 2020 तक आयोजित होने जा रही है और इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं. इन दोनों परीक्षाओं JEE Main और NEET (UG) 2020 की परीक्षा आयोजित करने के खिलाफ दाखिल की गई याचिका को भी सुप्रीमकोर्ट 17 अगस्त 2020 को ख़ारिज कर चुका है.

दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी प्रतिक्रिया दी है. JEE-NEET की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की ज़िंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार. मेरी केंद्र से विनती है कि पूरे देश में ये दोनो परीक्षाएँ तुरंत रद्द करें और इस साल एडमिशन की वैकल्पिक व्यवस्था करे. अभूतपूर्व संकट के इस समय में अभूतपूर्व कदम से ही समाधान निकलेगा.

BJP ने कहा- दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन को बचा रही केजरीवाल सरकार विंग कमांडर गजानंद यादव को मिला एडवेंचर अवॉर्ड, अबतक 2900 से ज्यादा बार कर चुके हैं स्काईडाइविंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget